फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Barley crop harvested on God's orders

Kangra News: देव आदेश पर काटी जौ की फसल

Mon, 03 Jun 2024 05:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:14 PM IST
विज्ञापन
Barley crop harvested on God's orders
सैंज के तुंग गांव में देव परंपरा का निर्वहन, जुलाई उत्सव मनाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के तुंग गांव में देवता कशु नारायण के आदेश पर किसानों ने जौ की फसल काटी। इस फसल की पहली काशी (जौ के कुछ पौधे) देवता को समर्पित की। तुंग गांव में देवता कशु नारायण के आदेश के उपरांत जौ की फसल को काटा जाता है। इस बार भी कारकूनों और हारियानों ने देव आदेश का पालन किया। रविवार की शाम को लंबी शाड़ी नामक स्थान पर जौ की फसल की कटाई शुरू की। इस देव आदेश को निभाने की परंपरा को जुलाई उत्सव का नाम दिया गया है।
देवता कशु नारायण दोपहर बाद चार बजे तुंग गांव से कारकूनों और हारियानों के साथ लंबी शाड़ी नामक स्थान पर पहुंचे। शाम को देवता के आदेश पर बिजाई की गई जौ की फसल को काटा गया। इसके उपरांत फसल देवता को समर्पित की गई और वाद्य यंत्रों स्वर लहरियों के बीच देवता, कारकून और हारियान नाचते-गाते वापस तुंग पहुंचे।
विज्ञापन

तुंग गांव में जुलाई उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें देवता के साथ हारियानों ने नाटी डाली। हारियान आलम चंद पालसरा, लक्ष्मण सिंह, मोहर सिंह, ठाकुर दत्त ने कहा कि इस उत्सव में जौ की फसल को देवता के आदेश के बाद काटा जाता है। देवता हारियानों के साथ खेत में जाते हैं और हारियान अपनी फसल को सबसे पहले देवता को समर्पित करते हैं। कहा कि यह परंपरा सदियों से चली आ रही है, जिसका वर्तमान में भी निर्वहन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed