फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ban on gathering of more than five people within a radius of 100 meters from the polling station

Kangra News: मतदान केंद्र से 100 मीटर के दायरे में पांच से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध

Fri, 31 May 2024 05:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Ban on gathering of more than five people within a radius of 100 meters from the polling station
धर्मशाला। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के चुनाव प्रचार का शोर वीरवार शाम को थम गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए खूब ताकत झोंकी। अब रैलियों और नुक्कड़ सभाओं पर रोक लगा दी गई है। अब केवल प्रत्याशी डोर टू डोर ही चुनाव प्रचार कर सकता है। इसके साथ ही शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव के लिए जिले के सभी शराब ठेकों को मतदान की शाम तक बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। मतदान तक जिलेभर में ड्राई डे रहेगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही विभिन्न राज्यों से भाजपा और कांग्रेस के आए चुनाव प्रचार पदाधिकारी और पार्टी पर्यवेक्षक भी अपने राज्यों में वापस लौट गए हैं। जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से धारा-144 के अंतर्गत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए कांगड़ा जिले में मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में मतदान के लिए लाइन में लगे और कानून एवं व्यवस्था में तैनात कर्मियों को छोड़कर 100 मीटर की दूरी तक पांच से अधिक लोगों के एक साथ एकत्रित और चलने पर प्रतिबंध रहेगा। चुनाव ड्यूटी में तैनात सुरक्षा कर्मियों को छोड़कर अन्य व्यक्तियों को मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में अग्नि शस्त्र, घातक हथियार, बैनर, स्टीक लेकर चलने पर भी प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा डोर-टू-डोर प्रचार के अलावा इस अवधि में चुनाव प्रचार पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वीरवार शाम छह बजे से 1 जून को मतदान समाप्ति तक यह आदेश लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed