फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Baijnath police tightens screws on spoiled drivers

Kangra News: बैजनाथ पुलिस ने बिगड़ैल वाहन चालकों पर कसा शिकंजा

Thu, 24 Nov 2022 05:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Baijnath police tightens screws on spoiled drivers
बैजनाथ (कांगड़ा)। पुलिस ने यातायात नियमों की पालना नहीं करने वाले बिगड़ैल वाहन चालकों पर नकेल कस दी है। अक्तूबर और नवंबर में अब तक पुलिस ने यातायात नियमों की पालना नहीं करने पर 1,100 चालान काटे हैं।
विज्ञापन

पुलिस थाना बैजनाथ के अंतर्गत पहले हर महीने करीब 300 चालान होते थे। अक्तूबर और नवंबर में अब तक रिकॉर्ड 1,100 चालान काटे गए हैं। यातायात नियमों की अवहेलना के अतिरिक्त खड्डों से अवैध रूप से रेत-बजरी निकालने के चालान भी शामिल हैं। इसके साथ ही पुलिस ने स्थानीय बस अड्डे के समीप नशा करने वालों पर भी नकेल कसी है।
विज्ञापन

पुलिस की सख्त कार्रवाई के चलते बाजारों में दुकानदारों ने दुकानों के बाहर समान रखना भी अब बंद कर दिया है। पपरोला के खू बाजार में अतिक्रमण को लेकर की गई पुलिस की कार्रवाई के चलते अब इस मार्ग से वाहन बड़ी आसानी से गुजर रहे हैं। इस मार्ग को पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए वन-वे कर दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई का बुद्धिजीवी लोगों ने स्वागत किया है। दोपहिया वाहन चालक अब हेलमेट पहनने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों, बैंकों और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के आगे पार्क किए जाने वाले दोपहिया वाहनों की संख्या में भी कमी आई है। बैजनाथ व्यापार मंडल के प्रधान अनिल शर्मा और पपरोला बाजार के प्रधान मनोज सूद ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। थाना प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed