फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   B Walk girl students enhanced the prestige of Degree College Dharamshala

Kangra News: बी वॉक छात्राओं ने बढ़ाया डिग्री कॉलेज धर्मशाला का मान

Fri, 08 May 2026 01:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
B Walk girl students enhanced the prestige of Degree College Dharamshala
धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के बी वॉक (रिटेल मैनेजमेंट) विभाग की छात्राओं ने एक बार फिर शानदार उपलब्धि हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। पढ़ाई पूरी करते ही विभाग की 10 छात्राओं का चयन देश की प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनियों में आकर्षक वेतन पैकेज पर हुआ है। इस उपलब्धि से कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

कॉलेज में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यूएस पोलो, केपसन, आईकोनिक सहित अन्य नामी ब्रांड्स में अपनी जगह बनाई। कॉलेज प्रशासन ने इसे व्यावसायिक शिक्षा की बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि बी वॉक जैसे रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के नोडल अधिकारी प्रो. नरेश कुमार धीमान ने कहा कि बी वॉक कोर्स विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार करता है, जिससे उन्हें पढ़ाई पूरी होते ही रोजगार के बेहतर अवसर मिलते हैं।

वहीं विभाग के प्रशिक्षक रोहित सभरवाल और बी वॉक विभाग के अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कॅरिअर की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed