फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Award will be given to the first girl student to take admission in Takipur College

तकीपुर कॉलेज में दारख़ला लेने वाली पहली छात्रा को मिलेगा पुरस्कार: एनएन शर्मा

Mon, 26 Jul 2021 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Award will be given to the first girl student to take admission in Takipur College
तकीपुर कालेज में प्रवेश पत्रिका का विमोचन करते प्राचार्य डा. एनएन शर्मा - फोटो : Kangra
कांगड़ा। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना को सफल बनाने में अपना योगदान देते हुए तकीपुर कॉलेज ने एक अनूठी पहल की है। महाविद्यालय में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली पहली छात्रा को दो हजार रुपये और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. एनएन शर्मा ने बताया कि बेटियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए यह प्रयास किया गया है। उन्होंने इससे पहले जिन कॉलेजों में सेवाएं दी हैं, वहां इस तरह से बेटियों को प्रोत्साहित किया और अपने बाकी की सर्विस में भी यह प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि बेटियों को कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में दक्ष बनाने के लिए जल्द ही कॉलेज में एक कंप्यूटर लैब को भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्नातक कक्षाओं में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम आने वाले विद्यार्थी को जेएन शर्मा मेमोरियल शिक्षा पुरस्कार से 3100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ की। नए सत्र 2021-22 की प्रवेश प्रक्रिया का आगाज उन्होंने प्रवेश पत्रिका का विमोचन कर किया। प्रवेश समिति के अध्यक्ष डॉ. भगवान दास ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के प्रथम दौर में विद्यार्थी ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया 26 जुलाई से प्रारंभ होकर दो अगस्त तक चलेगी तथा तीन अगस्त को पहली मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed