फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Assistive devices provided to the disabled in Dharamshala

Kangra News: विश्व दिव्यांग दिवस... धर्मशाला में दिव्यांगजनों को दिए सहायक उपकरण

Thu, 04 Dec 2025 08:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 04 Dec 2025 08:00 AM IST
विज्ञापन
Assistive devices provided to the disabled in Dharamshala
धर्मशाला। जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा की ओर से प्रयास भवन धर्मशाला में संचालित जिला पुनर्वास केंद्र में विश्व दिव्यांग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए। कार्यक्रम में संतोष कटोच और उर्मिल राणा मुख्यातिथि रहे।
विज्ञापन

रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश के सहयोग से प्रयास भवन में जिला पुनर्वास केंद्र संचालित किया जा रहा है। केंद्र में दिव्यांग व्यक्तियों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अलावा, अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित फिजियोथेरेपी क्लिनिक में मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी बीमारियों का उपचार किया जाता है।
विज्ञापन

प्रयास भवन में नशे से पीड़ित व्यक्तियों के उपचार और पुनर्वास के लिए जिला नशा निवारण केंद्र का भी संचालन किया जा रहा है। इस अवसर पर झड़ू राम (कुठारना) और केश राज (समीरपुर) को कान की मशीन तथा पुरुषोत्म सिंह (देहरियां) को व्हील चेयर प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेहड़ में मनाया विश्व दिव्यांग दिवस
धर्मशाला के ठेहड़ में हिमाचल प्रदेश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वधान में जिला कल्याण अधिकारी के सौजन्य से भी विश्व दिव्यांगजन दिवस का आयोजन किया गया। उपनिदेशक निदेशालय ईसोमसा सुरेश कुमार शर्मा मुख्यातिथि रहे। इस अवसर पर सक्षम बच्चों ने सरस्वती वंदना, पहाड़ी नाटी और भांगड़ा जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। तहसील कल्याण अधिकारी दीपाली तोमर ने उपस्थित जनसमूह को विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सूर्या उदय चैरिटेबल ट्रस्ट की संचालक अनुराधा भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed