{"_id":"65d11a4c5fb8e3bb47021827","slug":"assess-the-damage-caused-to-crops-by-drought-dc-kangra-news-c-95-1-ssml1021-126029-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलों को सूखे से हुए नुकसान का करें आकलन : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलों को सूखे से हुए नुकसान का करें आकलन : डीसी
Sun, 18 Feb 2024 02:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला में कम बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने और फसल बीमा योजना के तहत पंजीकृत किसानों को नियमों के तहत मुआवजा दिलाने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को धर्मशाला में डीसी आफिस के सभागार में सूखे से निपटने की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि इस बार जनवरी तथा फरवरी माह में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई है और ऐसी स्थिति में किसी स्तर पर पेयजल संकट से लोगों को नहीं गुजरना पड़े इस के लिए जल शक्ति विभाग को तत्परता के साथ कार्य करना चाहिए और पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के लिए भी आवश्यक प्लान तैयार रखना चाहिए ताकि किसी भी स्तर पर लोगों को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि सिंचाई के लिए तैयार कूहलों का रखरखाव भी सही तरीके हो इस के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सके।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि भविष्य में वर्षा जल संग्रहण ढांचों को विकसित करने के लिए विशेष बल दिया जाएगा, ताकि सूखे इत्यादि की स्थिति से निपटा जा सके। इस बाबत जल शक्ति, कृषि तथा बागबानी विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य योजना तैयार करें ताकि सिंचाई की बेहतर व्यवस्था हो सके। उपायुक्त हेम राज बैरवा ने स्वास्थ्य विभाग को भी दवाइयां का उपयुक्त स्टाॅक रखने और खाद्य आपूर्ति विभाग को भी खाद्य सामग्री के भंडारण के लिए उपयुक्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी स्तर पर लोगों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो। इससे पहले एडीएम डाॅ. हरीश गज्जू ने सूखे से निपटने के लिए प्रशासन की ओर की गई तैयारियों को लेकर विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर एडीसी सौरभ जस्सल और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे और सभी उपमंडलों के एसडीएम वर्चुअल माध्यम से जुड़े हुए थे।