फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Asha Rani became the BDC member unopposed from the Golardhar ward.

Kangra News: गोलरधार वार्ड से आशा रानी निर्विरोध बनीं बीडीसी सदस्य

Sat, 16 May 2026 08:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 16 May 2026 08:55 AM IST
विज्ञापन
Asha Rani became the BDC member unopposed from the Golardhar ward.
परागपुर (कांगड़ा)। विकास खंड परागपुर के अंतर्गत पंचायत समिति वार्ड-21 गोलरधार से पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) के पद पर आशा रानी का निर्विरोध चयन हो गया है। इसके अलावा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के वार्डों में भी आपसी सहमति से सदस्यों (पंच) का चयन कर एक नई मिसाल कायम की गई है।
विज्ञापन

चुनावी प्रक्रिया के तहत बणी पंचायत के वार्ड-2 से वर्षा, वार्ड-3 से रीता कुमारी, वार्ड-5 से राजेश कुमार और वार्ड-6 से विपिन कुमार सर्वसम्मति से पंचायत सदस्य चुने गए हैं। इसी तरह रैल पंचायत के वार्ड-5, कुड़ना (सलेटी) पंचायत के वार्ड-4 और कुहना पंचायत के वार्ड-1 से लेकर चार तक के सदस्यों का चयन भी आपसी सहमति से संपन्न हुआ।
विज्ञापन

इसके इलावा निचला भलवाल पंचायत के वार्ड-1, सेहरी पंचायत के वार्ड-2 से 5, कोटला-बेहड़ के वार्ड-3, टिप्परी के वार्ड-2, हलेड़ के वार्ड-1, जंडोर पंचायत के वार्ड-1 से चार और समनोली पंचायत के वार्ड-3 में भी पंचायत सदस्यों का निर्विरोध चयन हुआ है। बीडीओ परागपुर मीना शर्मा ने इन सभी नियुक्तियों की आधिकारिक पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed