फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Arya and Myra to clash in the girls' singles final.

Kangra News: बालिका एकल वर्ग के फाइनल में भिड़ेंगी आर्या और मायरा

Tue, 29 Sep 2026 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 29 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Arya and Myra to clash in the girls' singles final.
धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय मिनी और सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता के युगल मुकाब
धर्मशाला। इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में आयोजित की जा रही जिला कांगड़ा मिनी एवं सब-जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों के कड़े मुकाबले खेले गए। इनमें खिलाड़ियों ने उम्दा खेल दिखाकर फाइनल में जगह पक्की की। अंडर-11 बालक एकल वर्ग में आदर्श कौंडल और अभिमन्यु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। बालिका एकल वर्ग में आर्या और मायरा के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।
विज्ञापन

अंडर-15 वर्ग के बालक एकल मुकाबलों में तन्मय आर्या और राजवीर राणा ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। इसी आयु वर्ग के बालिका एकल वर्ग में प्रिया शर्मा और आराध्या चौधरी के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

उधर, अंडर-17 बालक एकल वर्ग में अस्तित्व और अटल मेहता ने फाइनल का टिकट हासिल किया। बालिका एकल वर्ग में अवनी ठाकुर और प्रिया शर्मा ने फाइनल में जगह बनाई। जिला बैडमिंटन संघ के सचिव विलास हंस ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में विजेता रहने वाले खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे। ब्यूरो

धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय मिनी और सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता के युगल मुकाब

धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय मिनी और सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता के युगल मुकाब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed