{"_id":"6185778807f9e93c524adf4e","slug":"arrangements-for-devotees-in-temples-kangra-news-sml389351642","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था बढ़ाने की आवश्यकता : जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था बढ़ाने की आवश्यकता : जयराम
विज्ञापन
ज्वालामुखी में वर्चुअल कार्यक्रम देखते केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व सीएम जयराम व अन्य भाजपा
- फोटो : Kangra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मां ज्वालामुखी के दरबार में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मंदिरों में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए और भी ज्यादा व्यवस्थाएं करने की आवश्यकता है।
इससे यहां पर देश के बड़े मंदिरों की तर्ज पर श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। इससे पहले उन्होंने मां ज्वालामुखी के दरबार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ में हुए कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से देखा। उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हमारे देश की सांस्कृतिक धरोहर को सहेज कर रखने में आदि शंकराचार्य जैसे विभूतियों का काफी योगदान है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में जब केदारनाथ में त्रासदी आई थी, उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। उस दौरान उन्होंने दिल खोलकर केदारनाथ मंदिर और क्षेत्र की जनता की सहायता के लिए हाथ बढ़ाए थे। उन्होंने कहा कि आधुनिक तरीके से केदारनाथ मंदिर और क्षेत्र को विकसित किया जा रहा है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। वहां के लोग आर्थिक रूप से सुदृढ़ होते जा रहे हैं और श्रद्धालुओं की संख्या में भी आशातीत वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मंदिरों में भी सरकार प्रयास करेगी कि व्यवस्थाओं को बढ़ाया जाए। रेलवे और हवाई नेटवर्क से इन क्षेत्रों को जोड़ा जाए, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को यहां सुविधा मिल सके। इस मौके पर प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, संगठन महामंत्री पवन राणा, उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर, योजना बोर्ड उपाध्यक्ष और विधायक रमेश धवाला, पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि, मुख्यमंत्री के सलाहकार त्रिलोक जमवाल, गगरेट के विधायक राजेश कुमार, ज्वाली के विधायक अर्जुन सिंह, सांसद किशन कपूर, जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा, महामंत्री अभिषेक पाधा, जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल, एसपी कांगड़ा खुशहाल शर्मा, एसडीएम ज्वालामुखी धनवीर ठाकुर, डीएसपी चंद्रपाल सिंह, प्रदेश भाजपा सचिव श्रेष्ठा चौधरी, प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक करनैल राणा और अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी की शिरकत
इस मौके पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने भी ज्वालामुखी मंदिर में इस कार्यक्रम में शिरकत की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ धाम में चल रहे कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से देखा और मां ज्वालामुखी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री ने चार धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाई हैं, जिसका नतीजा सामने है कि उत्तराखंड देवभूमि में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिला है। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि प्रदेश के मंदिरों को और भी भव्य तरीके से विकसित किया जाए। यहां मंदिरों का कायाकल्प किया जाए, ताकि देश-विदेश के श्रद्धालुओं को यहां आकर्षित किया जा सके। सरकार और समाज इस और दो कदम बढ़ाए, दो कदम केंद्र सरकार बढ़ाएगी और हिमाचल प्रदेश के मंदिरों को विश्व के मानचित्र पर ख्याति प्राप्त होगी।