फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Apply online for recognition-renewal of private schools by April 20

Kangra News: निजी स्कूल की मान्यता-नवीनीकरण के लिए 20 अप्रैल तक करें ऑनलाइन आवेदन

Tue, 10 Mar 2026 01:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Apply online for recognition-renewal of private schools by April 20
धर्मशाला। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम-2011 के तहत जिला कांगड़ा के सभी निजी विद्यालयों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मान्यता और मान्यता नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए पहले निर्धारित अंतिम तिथि 10 मार्च को थी जिसे बढ़ाकर अब 20 अप्रैल कर दिया गया है।
विज्ञापन

उपनिदेशक स्कूल शिक्षा प्रारंभिक कांगड़ा अजय संबियाल ने बताया कि मान्यता और नवीनीकरण के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए संबंधित विद्यालयों को विभाग की वेबसाइट पर लॉगइन कर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यालय अपने आवेदन निर्धारित शुल्क के साथ संबंधित बीईईओ को ऑनलाइन प्रेषित करेंगे, जबकि पहली से आठवीं और छठी से आठवीं कक्षा तक संचालित विद्यालयों को आवेदन डीडीईई कांगड़ा को भेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अनुसार प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों की जांच की जाएगी। यदि आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो उसे ऑनलाइन ही संबंधित विद्यालय को सुधार के लिए वापस भेज दिया जाएगा। विद्यालयों को त्रुटियां दूर कर दोबारा आवेदन प्रेषित करना होगा। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मान्यता पत्र और नवीनीकरण पत्र भी ऑनलाइन ही जारी किए जाएंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में केवल वही निजी विद्यालय विद्यार्थियों को प्रवेश दे सकेंगे, जिनके पास विभाग की ओर से जारी मान्यता प्रमाण पत्र होगा। बिना मान्यता के विद्यालय संचालित करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नई मान्यता के लिए निर्धारित शुल्क के अनुसार पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यालयों को 5,000 रुपये, पहली से आठवीं तक के विद्यालयों को 10 हजार रुपये और छठी से आठवीं तक के विद्यालयों को 5,000 रुपये शुल्क जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed