फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   App-based Girdawari digital survey of crops started

Kangra News: फसलों का एप आधारित गिरदावरी डिजिटल सर्वे शुरू

Tue, 13 Jan 2026 02:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
App-based Girdawari digital survey of crops started
नूरपुर (कांगड़ा)। कृषि विभाग ने जिले में डिजिटल माध्यम से फसलों की गिरदावरी करना शुरू कर दिया है। गिरदावरी एक भूमि रिकॉर्ड है जो खेती के विवरण और भूमि के मालिकाना हक की स्थिति को डॉक्यूमेंट करता है और हर छह माह में अपडेट किया जाता है। कृषि विभाग जिले के सभी 15 कृषि ब्लॉकों में डिजिटल सर्वे कर रहा है, जो इस माह के अंत तक पूरा हो जाएगा। फसल गिरदावरी सर्वे से एकत्रित किया गया डाटा भविष्य में किसानों के हित में इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे उन्हें न केवल फसल बीमा, आपदा राहत, न्यूनतम समर्थन मूल्य और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में मदद मिलेगी, बल्कि यह डिजिटल सर्वे से पारंपरिक गिरदावरी पद्धति में होने वाली गलतियों को भी कम करेगा। साथ ही कृषि विभाग को फसलों पर प्रतिकूल जलवायु परिस्थितियों का आकलन करने में भी मदद करेगा और कृषि समुदाय के बड़े हितों को ध्यान में रखते हुए खेती की रणनीति अपनाने में सुविधा मिलेगी। कृषि विभाग ने किसानों से एप आधारित डिजिटल सर्वे के लिए उनके खेतों में जाने वाले फील्ड कर्मचारियों का सहयोग करने का आग्रह किया है। पालमपुर स्थित कृषि विभाग के उपनिदेशक कुलदीप धीमान ने बताया कि जिले में उगाई जा रही फसलों का डिजिटल माध्यम से सर्वे किया जा रहा है। इसमें फसल का प्रकार, बोया गया क्षेत्र, फसल की स्थिति आदि जैसी जानकारी सर्वे कर्मचारियों की ओर से एक एप पर रिकॉर्ड की जा रही है, जो आवश्यक जानकारी इकट्ठा करने के लिए घर-घर जाएंगे। कृषि विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और तकनीकी सहयोगी महत्वपूर्ण एप आधारित फील्ड सर्वे करेंगे। उन्होंने किसानों से सर्वे कर्मियों को उनके खेतों तक ले जाने में आवश्यक सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन





इसलिए जरूरी है फसल गिरदावरी

कई बार जब प्राकृतिक आपदाओं या किसी अन्य वजह से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचता है, तो उनकी आर्थिक स्थिति पर काफी असर पड़ता है। ऐसे में मुआवजा, फसल बीमा, सब्सिडी आदि के लिए फसल की सही जानकारी होना जरूरी होता है। यहां तक कि बैंक तभी ऋण देते हैं, जब जमीन पर फसल का रिकॉर्ड हो। इससे सरकार को पता चलता है कि किस इलाके में कौन-सी फसल ज्यादा हो रही है
विज्ञापन
विज्ञापन




ये होती है फसल गिरदावरी

फसल गिरदावरी एक खेतीबाड़ी से जुड़ी प्रक्रिया है जो साल में दो बार रबी और खरीफ की फसल के दौरान कृषि और राजस्व विभाग की ओर से करवाई जाती है। इसमें खेत की जानकारी को राजस्व विभाग में दर्ज किया जाता है। जैसे कितने रकबे में कितनी और कौन सी फसल की बुआई होगी। पटवारी अपने एरिया के किसानों के पास जाकर जानकारी को इकट्ठा करके गिरदावरी रिपोर्ट को तैयार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed