{"_id":"65e2238d913dd809bb0e4dc4","slug":"anuj-kumar-becomes-president-of-dharamshala-youth-congress-kangra-news-c-95-1-ssml1008-127362-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अनुज कुमार बने धर्मशाला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अनुज कुमार बने धर्मशाला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष
Sat, 02 Mar 2024 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। एडवोकेट अनुज कुमार को धर्मशाला ब्लॉक युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अनुज इससे पूर्व भी युवा कांग्रेस में सक्रिय रहे हैं। दरअसल सुधीर शर्मा समर्थक अश्वनी उर्फ दक्ष राणा को बीते दिनों धर्मशाला के कचहरी चौक में हुए घटनाक्रम के बाद हटा दिया गया है। अब उनकी जगह अनुज कुमार को युवा कांग्रेस धर्मशाला ब्लाॅक की जिम्मेवारी दी गई है।
वीरवार को धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और सुधीर समर्थकों के बीच झड़प हुई थी। इसके बाद पार्टी हाईकमान के निर्देश पर युकां प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने अश्वनी उर्फ दक्ष राणा निष्कासित किया है। हालांकि अश्वनी उर्फ दक्ष राणा का कहना है कि इस कार्रवाई से पूर्व ही उन्होंने सुधीर शर्मा के समर्थन में अपने पद से त्याग पत्र दे दिया था।