फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Annual riot tomorrow in Jwalamukhi, winner of big gardener will get two lakhs

Kangra News: ज्वालामुखी में वार्षिक दंगल कल, बड़ी माली के विजेता को मिलेंगे दो लाख

Tue, 12 Nov 2024 05:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 12 Nov 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Annual riot tomorrow in Jwalamukhi, winner of big gardener will get two lakhs
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी गणेश कॉलोनी के साथ बाबे दी पट्टियां में श्री मां ज्वाला दंगल कमेटी की ओर से 13 नवंबर का इनामी महा दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान दम दिखाएंगे। दंगल में मां ज्वालाजी मंदिर से ढोल नगाड़ों के साथ झंडा और गुर्ज लाया जाएगा। पुजारी वर्ग और समस्त कमेटी सदस्यों की ओर से रस्म अदायगी के बाद विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा। दंगल कमेटी के सदस्य अभिनव शर्मा, नितिन शर्मा और पंकज शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहलवानों में छोटा सुदाम, भोलू बोडके महाराष्ट्र, पृथ्वीराज खड़गे महाराष्ट्र, राहुल राठी दिल्ली, परमिंदर पट्टी और विकास खन्ना सहित अनेक पहलवान शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि बड़ी माली दो लाख, छोटी माली डेढ़ लाख, एक लाख और 51 हजार की होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed