{"_id":"69b050556e0c3a2f91045f6c","slug":"announcement-turns-out-to-be-false-pensioners-medical-bills-yet-to-be-paid-ses-ram-kangra-news-c-89-1-klu1002-170968-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठी निकली घोषणा, पेंशनरों के चिकित्सा बिलों का अब तक भुगतान नहीं : सेस राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठी निकली घोषणा, पेंशनरों के चिकित्सा बिलों का अब तक भुगतान नहीं : सेस राम
Tue, 10 Mar 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 10 Mar 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 8 और 17 दिसंबर को घोषणा की थी कि पेंशनरों के चिकित्सा बिलों का 40 दिन के अंदर भुगतान होगा लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिल पाया है। सिविल पेंशनर एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सेस राम ठाकुर ने यह बात मंगलवार को शास्त्रीनगर महिला मंडल भवन में आयोजित कुल्लू मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि पेंशनरों में सरकार के प्रति रोष पनप रहा है। सरकार को झूठा करार देते हुए उन्होंने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री ने 70 प्रतिशत लीव इनकैशमेंट, ग्रेच्युटी जारी करने को कहा था लेकिन इसका भी कोई पता नहीं है। इसके अलावा पेंशनरों का जो 2016 से 2022 तक का जो बकाया है उसे जारी करने में भी सरकार परहेज कर रही है।
उन्होंने चेतावनी दी है कि सरकार का यही रवैया रहा तो पेंशनर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जय बिहारी भारद्वाज ने की। मंडल वरिष्ठ उपप्रधान तेजा सिंह ठाकुर, उपप्रधान दुगले राम ठाकुर, जोगी राम और जिला वरिष्ठ उपप्रधान गिरधारी लाल डोगरा ने भी इस मौके पर पेंशनरों को संबोधित किया और सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
इस मौके पर पेंशनरों ने बिजली बोर्ड की ओर से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का भी कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि जिले में स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे, चाहे इसके लिए सड़क पर उतरकर विरोध क्यों न करना पड़े। इसके अलावा उन्होंने अन्य स्थानीय मसलों को लेकर भी चर्चा की।
इस मौके पर मंडल महासचिव अमर सिंह ठाकुर, अजय शर्मा, दुर्वासा नन्द, रूप चंद ठाकुर, पिंटा देवी, मनमोहन शर्मा, चंपा देवी और कुंती देवी आदि पेंशनर मौजूद रहे।