{"_id":"69f50ada255fdf0a27020729","slug":"announcement-of-congress-supported-candidates-in-nurpur-municipal-council-kangra-news-c-95-1-kng1014-232700-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नूरपुर नगर परिषद में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नूरपुर नगर परिषद में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा
Sat, 02 May 2026 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 02 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर नगर परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस के समर्थित उम्मीदवार पूर्व विधायक अजय महाजन के साथ
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर नगर परिषद के लिए शुक्रवार देर शाम कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी हुई। पूर्व विधायक अजय महाजन ने नौ वार्डों के लिए नामों की घोषणा की। वार्ड छह और नौ को छोड़कर सात नए चेहरों पर दांव लगाया है। साथ ही निकाय चुनाव में बहुमत हासिल होने की सूरत मेंं पार्टी की ओर से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार के तौर पर नीति महाजन के नाम की घोषणा कर सियासी पारा भी चढ़ा दिया है।
पार्टी की ओर से अधिकृत सभी प्रत्याशी शनिवार को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन अपने नामांकन भरेंगे। वार्ड एक से सीमा देवी, वार्ड दो से राखी महाजन, वार्ड तीन से एकता मेहरा, वार्ड चार से नीति महाजन, वार्ड पांच से स्नेहा शर्मा, वार्ड छह से सोनिया सोगा, वार्ड सात से अनामिका देवी, वार्ड आठ से अजय चौधरी और वार्ड नौ से पूर्व पार्षद अश्वनी कुमार (डफ्फा) को चुनाव मैदान में उतारा है।
अश्वनी और अश्वनी डफ्फा कांग्रेस में शामिल
नूरपुर नगर परिषद के चुनाव को लेकर सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। शुक्रवार को नूरपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अश्वनी सूरी और भडवार मंडल भाजपा के पदाधिकारी एवं पूर्व पार्षद अश्वनी डफ्फा भाजपा को अलविदा कह कर कांग्रेस में शामिल हो गए। पूर्व विधायक अजय महाजन ने अश्वनी सूरी व अश्वनी डफ्फा को तिरंगा पटका पहना कर कांग्रेस में स्वागत किया। अजय महाजन ने कहा कि कि अश्वनी सूरी व अश्वनी डफ्फा के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को लाभ मिलेगा। कांग्रेस में शामिल होने के फौरन बाद कांग्रेस ने अश्वनी डफ्फा को वार्ड नाै से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। इस मौके पर वन निगम के निदेशक योगेश महाजन सहित कई प्रमुख कांग्रेस नेता मौजूद रहे।