{"_id":"69b3007e5d3fa4425c00a75e","slug":"anita-received-a-prize-of-rs-75000-in-the-innovation-promotion-competition-kangra-news-c-95-1-kng1044-224026-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नवोन्मेष प्रोत्साहन स्पर्धा में अनीता को मिला 75 हजार रुपये इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नवोन्मेष प्रोत्साहन स्पर्धा में अनीता को मिला 75 हजार रुपये इनाम
Thu, 12 Mar 2026 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
भारत सरकार कि ओर से कौशल से उद्यमिता: नवोन्मेष प्रोत्साहन स्पर्धा का द्वितीय पुरस्कार का चेक ले
बरियाल (कांगड़ा)। कौशल से उद्यमिता : नवोन्मेष प्रोत्साहन स्पर्धा में नगरोटा सूरियां के सुकनाड़ा पंचायत की अनीता डढवाल पुत्री पृथ्वी सिंह डढवाल ने राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनीता का इस स्पर्धा में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान रहा और उसे भारत सरकार की ओर से 75 हजार रुपये पुरस्कार दिया गया।
अनीता डढवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम आदित्य बिरला कैपिटल फाउंडेशन और पिलानी इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सोसायटी के सहयोग से कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई), भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (एनएसटीआई) बंगलुरू में 9 और 10 मार्च को इसके तहत अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। अनीता डढवाल आईटीआई लुधियाना से सीटीआई कर रही है।