Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Anger over non-operation of regular bus on Dharamshala-Nagrota route

Kangra News: धर्मशाला-नगरोटा रूट पर नियमित बस न चलने से रोष

Mon, 17 Nov 2025 01:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Anger over non-operation of regular bus on Dharamshala-Nagrota route
धर्मशाला। नियमित रूप से एचआरटीसी बस न चलने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। धर्मशाला बस अड्डे से शाम 7: 40 बजे नगरोटा बगवां के लिए चलने वाली बस नियमित रूप से नहीं चल रही है। धर्मशाला-पालमपुर रूट पर इस समय यह अंतिम बस सेवा है, जिस पर काफी लोग निर्भर हैं। रोजाना दर्जनों लोग अपने कामकाज के बाद इसी बस से अपने घर की ओर रवाना होते हैं लेकिन कई बार बस न आन के कारण या तो यात्रियों को पैदल सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है या कई लोगों को टैक्सी में ज्यादा पैसे चुकाने पड़ रहे हैं। इस वजह से लोगों के समय के साथ उनके पैसों की भी बर्बादी हो रही है। अगर यह बस मिस हो जाती है तो इसके बाद अंतिम बस साढ़े नौ बजे तक आती है। ऐसे में लोग करीब दो घंटे तक उसका इंतजार नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों सुरेंद्र, अनिकेत, रितेश, सोनिया, प्रवेश आदि का कहना है कि धर्मशाला से रोजाना इसी बस से अपने घरों की ओर रवाना होते हैं लेकिन कई बार बस आती ही नहीं है। इस वजह से लोगों को या तो पैदल जाना पड़ता है या किसी अन्य वाहन से लिफ्ट मांगनी पड़ती है। ऐसे में यह महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में ही अगर शाम साढ़े सात बजे के बाद बस सुविधा नहीं है तो अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के क्या हाल होंगे। लोगों ने परिवहन निगम के अधिकारियों से मांग की है कि इस बस को नियमित रूप से चलाया जाए।
विज्ञापन

- नगरोट बगवां डिपो की बस रोजाना शाम 7:40 बजे धर्मशाला से नगरोटा बगवां बस अड्डे के लिए आती है। हो सकता है कि सवारियां न होने के कारण कभी बस मिस होती हो। बस रोजाना नियमित रूप से चले, यह सुनिश्चित किया जाएगा जिससे यात्रियों को रात के समय परेशान न होना पड़े। - राजेंद्र पठानिया, क्षेत्रीय प्रबंधक, नगरोटा बगवां, एचआरटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed