फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Anger of Hindu organizations erupted in Palampur, atmosphere became tense as soon as they reached near the mosque

Kangra News: पालमपुर में फूटा हिंदू संगठनों का गुस्सा, मस्जिद के पास पहुंचते ही तनावपूर्ण हुआ माहौल

Sat, 14 Sep 2024 08:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 14 Sep 2024 08:10 PM IST
विज्ञापन
Anger of Hindu organizations erupted in Palampur, atmosphere became tense as soon as they reached near the mosque
मस्जिद विवाद : शहर में विरोध रैली निकाल कर पढ़ी हनुमान चालीसा, लगे वंदे मातरम के नारे
विज्ञापन

अंदर जाने पर पुलिस और लोगों में हुई खींचतान
संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर में मस्जिदों में अवैध निर्माण और विशेष समुदाय के लोगों की बढ़ रही तादाद को देख शनिवार को हिंदू संगठनों के आह्वान पर लोगों ने शहर में विरोध-प्रदर्शन किया और रैली निकाली। इस दौरान जय श्री राम के नारे भी लगते रहे।
विरोध प्रदर्शन में बाहरी राज्यों से आने वाले विशेष समुदाय के लोगों के खिलाफ लोगों में गुस्सा देखा गया। हिंदू संगठनों के आह्वान पर पालमपुर में आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

गांधी ग्राउंड से शुरु हुई यह रैली नया बस अड्डे तक जाकर वापस आई। इस बीच किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल भी रैली के साथ रहा। कोई अनहोनी न हो, इसके लिए पुलिस ने कई जगहों और शहर के बीच मस्जिद के बाहर पहले ही पुलिस बल तैनात कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में शांतिपूर्ण तरीके से चल रही रैली मस्जिद के पास पहुंचते ही आक्रोश में तबदील हो गई। इस बीच भीड़ ने मस्जिद की ओर रुख कर लिया, लेकिन वहां पर थाना प्रभारी पालमपुर भूपेंद्र ठाकुर की अगुवाई में तैनात पुलिस ने भीड़ को रोक लिया।

हालांकि, इस बीच पुलिस और लोगों में काफी खींचतान होती रही। इससे गुस्साए लोगों ने मस्जिद के बाहर बने हनुमान मंदिर के पास सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा पढ़ना शुरु कर दिया। बाद में रैली ने नए बस अड्डे का रुख किया। इस बीच कई जगहों पर विशेष समुदाय के लोगों की दुकानों को देख गुस्सा भी उबलता रहा, जबकि कई जगहों पर विशेष समुदाय के लोगों को देख लोग बेकाबू होते भी देखे गए, लेकिन पुलिस ने हर स्थिति को काबू किया। आकाश दीप जरियाल, गोपेश भृगु, राकेश कुमार ने कहा कि इलाके में बड़ी संख्या में मस्जिदें बन रही हैं। जिसे रोकने वाला कोई नहीं है और न ही इसका किसी का पास इनका रिकार्ड है कि यह विशेष समुदाय के लोग कितने संख्या में पालमपुर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed