फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Anger erupted over tax hike, demand to declare old Kangra backward area

Kangra News: कर बढ़ोतरी पर फूटा गुस्सा, पुराना कांगड़ा पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने की मांग

Thu, 22 Jun 2023 01:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted over tax hike, demand to declare old Kangra backward area
कांगडा। पुराना कांगड़ा की सीनियर सिटीजन फॉर्म के बैनर तले एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद अध्यक्ष रेणु शर्मा को गृहकर में की गई बढ़ोतरी के विरोध में ज्ञापन सौंपकर गृहकर बढ़ोतरी को माफ करने की मांग की। चंद्रभूषण मिश्रा और राकेश मेहरा ने कहा कि पुराना कांगड़ा एक टापू जैसा है यहां पर न तो व्यापारिक संस्थान हैं और न ही लोगों के लिए रोजगार के प्रावधान। अधिकतर लोग दिहाड़ीदार है।
विज्ञापन

ऐसे में गरीब जनता पर टैक्स का बोझ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कई स्थानीय महिलाएं लोगों के घरों में कामकाज कर रोजी रोटी चला रहीं हैं। ऐसे में गृहकर के अतिरिक्त बोझ ने परेशान कर दिया है। इस मौके पर पूर्व नगर पार्षद ज्ञान चौधरी, सुभाष चौधरी, अनंतनाग मिश्रा, गगन, सुरेश धीमान, प्रकाश दुबे और रमेश चौधरी सहित कई लोग शामिल हुए। उन्होंने पुराना कांगड़ा को पिछड़ा क्षेत्र में घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि न तो यहां ज़मीनों की कोई वैल्यू है न ही यहां की व्यापारिक गतिविधियां नया कांगड़ा जैसी हैं। आय के साधन यहां न के बराबर हैं। नगर परिषद अध्यक्ष रेणू शर्मा ने उन्हें आश्वस्त किया कि जो भी संभव हो पाएगा, नगर परिषद प्रशासन पुराना कांगड़ा के लोगों को गृहकर में राहत पहुंचाएगा। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम नवीन तंवर के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजकर गृहकर बढ़ोतरी को रद्द करने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed