फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   An eight-member team will keep a watch on food shops.

Kangra News: खाद्य पदार्थों की दुकानों पर रहेगी आठ सदस्यीय टीम की नजर

Sat, 26 Sep 2026 04:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 26 Sep 2026 04:56 AM IST
विज्ञापन
An eight-member team will keep a watch on food shops.
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान सफाई और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग की ओर से आठ सदस्यीय सब कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन

कमेटी का गठन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजीत ठाकुर की अगुवाई में किया गया है। दशहरा उत्सव के दौरान कमेटी ढाबा संचालकों और स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाई जाने वाली खाद्य पदार्थों की दुकानों का समय-समय पर निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

इस दौरान संचालकों को सफाई व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। खाद्य पदार्थों की बिक्री के दौरान स्वच्छता का ध्यान रखने के लिए सभी संचालकों को एप्रन, शेफ कैप और किचन ग्लव्ज निशुल्क वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ नेहरू युवा केंद्र की टीम भी काम करेगी। दोनों टीमें शहर के अलग-अलग हिस्सों में तैनात रहकर खाद्य पदार्थों से संबंधित दुकानों और ढाबों का निरीक्षण करेंगी। विभाग की ओर से संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए जाएंगे।
लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई
विभाग के निर्देशों के बाद भी यदि कोई ढाबा संचालक गंदगी, खराब खाना या सफाई व्यवस्था में लापरवाही करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आठ सदस्यीय सब कमेटी में स्वास्थ्य विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं।

सब कमेटी के गठन को लेकर बैठक की गई है। दशहरा उत्सव के दौरान खाद्य पदार्थों से संबंधित दुकानों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी तरह का खिलवाड़ न हो। डॉ. रंजीत ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed