फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   An attempt was made to kill an advocate by running a car over him, but he narrowly escaped.

Kangra News: अधिवक्ता पर गाड़ी चढ़ाकर मारने का प्रयास, बाल-बाल बचे (शिमला आसपास के लिए)

Tue, 23 Sep 2025 02:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
An attempt was made to kill an advocate by running a car over him, but he narrowly escaped.
पालमपुर (कांगड़ा)। क्षेत्र में सोमवार को एक अधिवक्ता पर गाड़ी चढ़ाकर उन्हें जान से मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। अधिवक्ता पर गाड़ी चढ़ाने की खबर मिलते ही पालमपुर कोर्ट में सनसनी फैल गई। अन्य अधिवक्ताओं ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया और आरोपी के भाई ने अधिवक्ता के पिता पर भी हमला कर दिया। इस पर अधिवक्ता ने आरोपी और उसके भाई सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अधिवक्ता शब्बीर चंद कटोच पुत्र जगमेल चंद कटोच निवासी आईमा ने एक व्यक्ति पर गाड़ी चढ़ाकर उन्हें जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। शिकायत में उन्होंने दिलीप कुमार निवासी बनूरी पर आरोप लगाया है कि वह न्यायालय में उसके खिलाफ मुकद्दमों की पैरवी कर रहे हैं, जिसमें न्यायालय से भी एक मामले में दिलीप कुमार को दोषी करार दिया जा चुका है। इस रंजिश के तहत सोमवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे जब वह घर से खाना खा कर आ रहे थे तो कोर्ट परिसर के साथ पहले ही कार लेकर खड़े दिलीप कुमार ने उनकी स्कूटी पर गाड़ी चढ़ाकर उन्हें मारने का प्रयास किया। उन्होंने स्कूटी को नीचे कर दिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन


आरोपी के साथ एक अन्य व्यक्ति भी बैठा था और उसने भी जान से मारने की धमकी दी। दिलीप कुमार ने उन्हें कालर से पकड़कर कई अपशब्द कहे। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस के थाने में दी। पुलिस के आने से पहले आरोपी का भाई भी वहां पर आ गया और उसने उनके पिता को गाल पर चोट पहुंचाई। इसके बाद वह वहां से भाग गए। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि अधिवक्ता शब्बीर कटोच की शिकायत पर दिलीप कुमार और अन्य दो लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed