फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Amrita and Bharti champion in Under-17 girl's doubles match

बैडमिंटन प्रतियोगिता में कपूर अकैडमी और धर्मशाला का रहा दबदबा

Sun, 07 Aug 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Amrita and Bharti champion in Under-17 girl's doubles match
धर्मशाला में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता मुख्यातिथि के साथ। संवाद - फोटो : Kangra
धर्मशाला। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के इंडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर एवं सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में धर्मशाला और कपूर बैडमिंटन अकादमी का दबदबा रहा। प्रतियोगिता के समापन समारोह में एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेकटा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

अंडर-17 छात्र एकल मुकाबले में कपूर अकादमी के करण ने दक्षेश को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 छात्र युगल मुकाबले में दक्षेश एवं करण की जोड़ी ने थुरल के आयुष राणा एवं उदय खुल्लर को हराया। फाइनल मुकाबलों में अंडर-17 छात्रा एकल मुकाबले में कपूर अकादमी ज्वालामुखी की भारती ने अमृता को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 छात्रा युगल मुकाबले में अमृता एंड भारती की जोड़ी ने धर्मशाला की दिव्यानी थापा एवं श्रीजल शर्मा को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 मिक्स डबल मुकाबले में कपूर अकादमीक े करण एवं अवनी की जोड़ी ने दक्षेश एवं भारती को हरा दिया। अंडर-19 छात्र एकल मुकाबले में कपूर अकादमी के करण ने धर्मशाला के दिव्यांश दुग्गल को शिकस्त दी। अंडर-19 छात्रा एकल मुकाबले में कपूर अकादमी के भारती ने धर्मशाला की प्रगति को, अंडर-19 छात्र युगल मुकाबले में कपूर अकादमी के दक्षेश एवं करण की जोड़ी ने नूरपुर के अनमोल एवं मोहित को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

अंडर-19 छात्रा युगल मुकाबले में कपूर अकादमी की अमृता एवं भारती की जोड़ी ने धर्मशाला की दिव्यानी थापा एंड प्रकृति, अंडर-19 मिक्स मुकाबले में करण एवं भारती ने रितेश एवं प्रकृति, पुरुष एकल मुकाबले में धर्मशाला के दिव्यांश दुग्गल ने कपूर एकेडमी के करण को हराकर खिताब अपने नाम किया। महिला एकल मुकाबले में कपूर अकादमी की रूबी ने ज्योतिषका को, पुरुष युगल मुकाबले में धर्मशाला के दिव्यांश एवं प्रतीक राणा की जोड़ी ने कपूर अकादमी के गौरव कपूर एवं करण की जोड़ी को हराकर विजेता बने। वहीं महिला युगल मुकाबले में धर्मशाला की अक्षिता चौधरी एवं ज्योतिषका ने रूबी एवं सिमरन को हराकर खिताब अपने नाम किया। सीनियर मिक्स मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमीके गौरव कपूर एवं सिमरन की जोड़ी ने करण एवं रूबी को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस दौरान जिला खेल अधिकारी नरेश पाल गुलेरिया, असिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट धर्मशाला दौलत राम धीमान, जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुनील मनोचा विशेष रूप से उपस्थित रहे। संघ के महासचिव विलास हंस ने कहा कि प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी पंकज शर्मा, आरसी कटोच, डॉ. एमएल शर्मा, करमचंद राठौर, सेवानिवृत्त साई बैडमिंटन कोच रविन्द्र कपूर, विशाल मिश्रा, संदीप ढींगरा, गौरव चड्ढा,विक्रम चौधरी, पवन चौधरी, विकास सूद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed