फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Amma, accused of Chitta smuggling, arrested along with granddaughter and son-in-law

Kangra News: चिट्टा तस्करी की आरोपी अम्मा पोती और दामाद के साथ गिरफ्तार

Wed, 14 May 2025 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 14 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Amma, accused of Chitta smuggling, arrested along with granddaughter and son-in-law
धर्मशाला। उपमंडल पालमपुर क्षेत्र में नशा तस्करी की आरोपी राज कुमारी उर्फ अम्मा को पोती और दामाद के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से मौके पर 7.21 ग्राम चिट्टा सहित 15 हजार रुपये नकदी बरामद की है। आरोपी राजकुमारी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस के तीन मामले दर्ज हैं। आरोपी जमानत पर है और नशा तस्करी के कारोबार को लगातार जारी रखे हुए थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अम्मा को चौथी बार गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी अम्मा लंबे समय से क्षेत्र में चिट्टा तस्करी के कारोबार में जुड़ी हुई है। मंगलवार को पुलिस ने बिंद्राबन में अम्मा के घर में दबिश दी और उसे गिरफ्तार किया। इस दौरान उनके घर में अन्य आरोपी अम्मा की पोती सपना देवी और उसके पति सोमदत्त निवासी वयूली, जिला मंडी भी मौजूद थे और उन्हें भी नशे के कारोबार में शामिल होने पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अम्मा ने अवैध रूप से सरकारी भूमि पर भवनों का निर्माण भी किया है। अब कांगड़ा पुलिस की ओर से उनकी संपत्ति को जब्त करने के लिए भी प्रक्रिया को आरंभ किया है। इसके अलावा अवैध रूप सरकारी भवनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए वन विभाग को रिपोर्ट भेजी है, जिस पर उन्हें विभाग की ओर से नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन


नशा तस्करी की आरोपी राजकुमारी उर्फ अम्मा को उसकी पोती और दामाद के साथ पुलिस ने 7.21 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा है। आरोपी अम्मा की संपत्ति को जब्त करने के लिए प्रक्रिया आरंभ की गई है। उन्हें सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाए भवनों को लेकर वन विभाग ने नोटिस भी भेजे हैं।
विज्ञापन

शालिनी अग्निहोत्री, एसपी कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed