फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ameesha and Alisha cast their vote for the first time in Chakwadi

Kangra News: चकवाड़ी में अमीषा और अलीशा ने पहली बार डाला वोट

Fri, 29 May 2026 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Ameesha and Alisha cast their vote for the first time in Chakwadi
मुस्कान, पहली बार मतदाता
राजा का तालाब (कांगड़ा)। विकास खंड फतेहपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत चकवाड़ी के वार्ड-7 में अमीषा राणा (बीफार्मा छात्रा) और अलीशा राणा (बीएससी नर्सिंग छात्रा) दोनों बहनों ने पहली बार अपने मत का प्रयोग किया। दोनों बहनें अपनी माता निर्दोष कुमारी के साथ दोपहर बाद मतदान केंद्र पहुंचीं और वोट डाला। मतदान के बाद दोनों ने इसे बेहतरीन अनुभव बताते हुए कहा कि पंचायत प्रतिनिधि दलगत राजनीति से दूर, सार्वजनिक फैसलों को तवज्जो देने वाला और गांव का चहुंमुखी विकास करने वाला होना चाहिए।
विज्ञापन

शीला भुटेहड़ में पहली बार मतदान कर खिली मुस्कान
धर्मशाला। विकास खंड धर्मशाला की शीला भुटेहड़ पंचायत में पहली बार ग्रामीण संसद के लिए वोट करने के बाद पोलिंग स्टेशन से बाहर निकली मुस्कान के चेहरे पर भारी उत्साह था। मुस्कान ने बताया कि उसका एक वर्ष पहले वोट बना था, जिसके बाद उसने इन पंचायती राज चुनावों में पहली बार मतदान किया है। उसने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से गांव के बेहतर विकास की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

बीरता में पहली बार वोट डाल बेहद खुश दिखीं शगुन
कांगड़ा। विकास खंड कांगड़ा की बीरता पंचायत के वार्ड-6 की शगुन ने पहली बार मतदान करने के बाद अपनी खुशी साझा की। शगुन ने बताया कि मतदान को लेकर वह सुबह से ही बेहद उत्साहित थीं। उन्होंने कहा कि पंचायत में ऐसा प्रत्याशी चुनकर आना चाहिए जो सबका समान रूप से विकास करे। इसके साथ ही विकास को गति देने के लिए पंचायतों में हर पांच-दस वर्षों बाद बदलाव जरूर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग सुमित ने पहली बार किया मतदान
चढ़ियार (कांगड़ा)। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत चढ़ियार क्षेत्र की ग्राम पंचायत सलेहरा में 20 वर्षीय दिव्यांग सुमित कुमार (पुत्र गणेश) ने पहली बार मतदान कर ग्रामीण संसद में अपना सहयोग दिया। सुमित ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को चाहिए कि वे दिव्यांगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी दें, ताकि जरूरतमंद लोग समय पर उनका लाभ उठा सकें।

कंदेहड़ में तीन युवतियों ने उत्साह के साथ डाला वोट
गगल (कांगड़ा)। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में कंदेहड़ पंचायत में वीरवार को युवतियों ने मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। मतदान केंद्र के बाहर तीन युवतियों पायल, दीपू और प्रियंका ने पहली बार वोट डालने के बाद स्याही लगी उंगली दिखाकर लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी दर्ज करवाई। युवतियों ने कहा कि पहली बार कर्तव्य निभाकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने सभी मतदाताओं से घरों से निकलकर मतदान करने की अपील भी की।

मुस्कान, पहली बार मतदाता

मुस्कान, पहली बार मतदाता

मुस्कान, पहली बार मतदाता

मुस्कान, पहली बार मतदाता

मुस्कान, पहली बार मतदाता

मुस्कान, पहली बार मतदाता

मुस्कान, पहली बार मतदाता

मुस्कान, पहली बार मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed