फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   All India Inter Zonal Women Weightlifting Championship: Rani Nayak became the winner by lifting 151 kg weight

महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता: 151 किलो वजन उठाकर रानी नायक बनीं विजेता

Sat, 15 Feb 2025 11:35 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Feb 2025 11:35 AM IST
सार

महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता शुक्रवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में शुरू हुई। चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने किया। 

विज्ञापन
All India Inter Zonal Women Weightlifting Championship: Rani Nayak became the winner by lifting 151 kg weight
151 किलो वजन उठाकर रानी नायक बनीं विजेता - फोटो : संवाद

विस्तार

अखिल भारतीय इंटर जोनल महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता शुक्रवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में शुरू हुई। चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने किया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बिंदिया रानी विशिष्ट अतिथि रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने की। प्रतियोगिता के पहले दिन चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की रानी नायक ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में 151 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया। शिवाजी यूनिवर्सिटी कोलापुर की काजल महादेव (147 किग्रा) दूसरे और विनाताई अहर (144 किग्रा) तीसरे स्थान पर रहीं। चौथे नंबर पर ब्रह्मपुर यूनिवर्सिटी की रिंकी नायक (139), पांचवें नंबर पर हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला की प्रियंका (131) और छठा स्थान मंगलौर विश्वविद्यालय की सपंदना ने (131) किलो भार उठा कर किया। चार दिवसीय प्रतियोगिता के मुकाबले देर रात तक चलते रहे। प्रतियोगिता में देशभर के 78 विवि से 320 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed