फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Agriculture University will be honored with awards for better research work: Vice Chancellor

बेहतर कार्य पर कृषि विवि करेगा दो पुरस्कारों से सम्मानित: कुलपति

Sat, 03 Jul 2021 09:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
Agriculture University will be honored with awards for better research work: Vice Chancellor
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विश्वविद्यालय में अब बेहतर शोध कार्यों के लिए वैज्ञानिकों को पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। विवि ने इसके लिए सर्वश्रेष्ठ विभाग सम्मान तथा कैरियर में शुरुआती उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए कुलपति उत्कृष्टता सम्मान देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

डॉ. जीसी नेगी पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान महाविद्यालय के सभी 18 विभागों व वैज्ञानिकों की सप्ताह भर चली समीक्षा के बाद कुलपति प्रो. हरींद्र कुमार चौधरी ने दो पुरस्कारों की घोषणा की। विश्वविद्यालय के युवा वैज्ञानिकों को उनके शुरुआती पांच साल के प्रोफेशनल कैरियर में उत्कृष्टता लाने तथा विभागों के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के लिए ये पुरस्कार अधिसूचित किए जाएंगे। कुलपति ने कहा कि महाविद्यालय में उत्कृष्ट कार्य हुए हैं और यह सब शोध कार्य प्रदेश राज्य की स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान आसानी से समझने योग्य लिखित और दृश्य साधनों के माध्यम से पशुपालकों और किसानों तक पहुंचने भी चाहिए।
विज्ञापन

एक वर्ष के दौरान बड़ी संख्या में युवा वैज्ञानिकों ने महाविद्यालय में पदभार संभाला है। कुलपति ने कहा कि राज्य में कई क्षेत्रों में अलग तरह की समस्याएं रहती हैं, जिनके लिए केंद्रित-शोध करने की जरूरत है। इसके लिए हर वैज्ञानिक के पास 10 लाख रुपये या उससे अधिक की एक शोध परियोजना होनी चाहिए और हर पात्र शिक्षक को कम से कम एक छात्र को स्नातकोत्तर शोध में मार्गदर्शन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. जीसी नेगी पशु चिकित्सा व पशु विज्ञान महाविद्यालय ने देश के सभी पशु चिकित्सा महाविद्यालयों में सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त की है और विश्वविद्यालय इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाने के लिए अपने प्रयासों में कोई कमी नहीं रखेगा। डीन डॉ. मंदीप शर्मा, अनुसंधान निदेशक डॉ. डीके वत्स, निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. मधुमीत सिंह और छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. वीके गुप्ता ने छात्रों व सभी स्टाफ के सदस्यों के साथ स्वतंत्र रूप से बातचीत करने के लिए कुलपति का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed