फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Agriculture Minister honored the winning wrestlers of the Dangal

Kangra News: कृषि मंत्री ने सम्मानित किए दंगल के विजेता पहलवान

Fri, 06 Jun 2025 08:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 06 Jun 2025 08:51 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister honored the winning wrestlers of the Dangal
महादंगल में आमंत्रित पहलवानाें के बीच हुए रोमांचक मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गंगथ (कांगड़ा)। सिद्धपीठ बाबा क्यालु महाराज के पावन स्थल पर आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय महादंगल का वीरवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर महादंगल में आयोजकों की ओर से आमंत्रित पहलवानों के बीच मुकाबले करवाए गए। इन मुकाबलों को देखने के लिए हजारों दर्शक गंगथ पहुंचे थे। विजेता पहलवान को आयोजकों की ओर से ट्रैक्टर देकर सम्मानित किया गया।
समापन अवसर पर कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार मुख्य अतिथि, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, विधायक मलेंद्र राजन और नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। कृषि मंत्री ने कहा कि बाबा क्यालु महाराज का यह ऐतिहासिक महादंगल हमारी लोक संस्कृति, परंपराओं और खेल भावना को संजोने का अनुपम माध्यम है। इस तरह के आयोजन युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करते हैं और समाज में भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना आज की आवश्यकता है और इस महादंगल ने यह कार्य बखूबी निभाया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाबा क्यालु महाराज स्थल की सुविधाओं के विकास के लिए गत वर्ष मुख्यमंत्री ने 40 लाख रुपये की घोषणा की थी, वह राशि जारी कर दी गई है। इस राशि से इस पवित्र स्थल पर बुनियादी ढांचे और सुविधाओं का विकास किया जाएगा, ताकि भविष्य में यह आयोजन और अधिक सुव्यवस्थित और आकर्षक बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि दंगल हमारी सांस्कृतिक पहचान का जीवंत प्रतीक है। यह आयोजन क्षेत्र के लोगों की श्रद्धा और परंपरा का प्रतीक है, जो सामाजिक एकता और युवाओं के उत्साह को बढ़ाता है। विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि मेलों से न केवल खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर भी सशक्त होती है। बाबा क्यालु महाराज के आशीर्वाद से यह आयोजन वर्ष दर वर्ष भव्य होता जा रहा है और हम इसे और अधिक सशक्त करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। विधायक रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि क्यालू बाबा महा दंगल केवल एक स्थानीय आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुका है। इसमें देश के कोने-कोने से नामी पहलवान भाग लेते हैं, जो इसकी प्रतिष्ठा और लोकप्रियता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed