{"_id":"6b05ece5f59089ec2600358b","slug":"agricultural-universities-will-now-promote-high-value-crops-kangra-news-c-95-1-kng1046-267311-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कृषि विवि अब हाई वैल्यू फसलों को देगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कृषि विवि अब हाई वैल्यू फसलों को देगा बढ़ावा
Wed, 25 Nov 2026 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
कृषि विवि पालमपुर में अधिकारियों से बात करते हुए कुलपति आरडी नजीमस्त्रोत विवि
पालमपुर (कांगड़ा)। चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर अब किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए लाभकारी नकदी फसलें (हाई वैल्यू फसलें) को बढ़ावा देगा। इन लाभकारी फसलों की खेती से किसान आय बढ़ा सकेंगे। इस पहल को धरातल पर उतारने के लिए बड़े उद्योग किसानों को मुफ्त पौध सामग्री और उन्नत तकनीकी सहयोग प्रदान करेंगे।
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे कार्यवाहक कुलपति आरडी नजीम ने आगामी कार्ययोजना का रोडमैप प्रस्तुत किया। उन्होंने फसल विविधीकरण, संस्थागत सुदृढ़ीकरण और ग्रीन एनर्जी पर विशेष ध्यान केंद्रित करने की बात कही।
कुलपति ने पारंपरिक खेती के साथ-साथ ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी और एवोकाडो जैसी हाई-वैल्यू फसलों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इन लाभकारी फसलों का उत्पादन न केवल किसानों की आय बढ़ाएगा, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगा।
विज्ञापन
सांविधिक अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि इस पहल की नींव रख दी गई है। इसके लिए बड़े उद्योग घरानों से संपर्क स्थापित किया जा चुका है। उन्होंने मध्य जून से नवंबर तक ऑफ-सीजन बेरी उत्पादन की अपार संभावनाओं को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रदेश की जलवायु इसके लिए अत्यंत अनुकूल है।
बैठक व निरीक्षण के दौरान कुलसचिव डॉ. अवनिंद्र कुमार, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एडी बिंद्रा, डॉ. जीसी नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पंकज सूद और डॉ. प्रमोद वर्मा सहित कई वरिष्ठ संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
-- -- -- -
कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं, जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
आरडी नजीम ने विश्वविद्यालय के विभिन्न कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर शिकायतें सुनीं और समयबद्ध सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया। शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के घटते संख्याबल पर गंभीर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि रिक्त पदों को भरने के लिए जल्द ही नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने विश्वविद्यालय के बायोगैस संयंत्र का भी निरीक्षण किया।