{"_id":"6260259a56702c2f7845e7b8","slug":"agitation-against-fourlane-kangra-news-sml4062807115","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन के विरोध में रोज एक घंटा दुकानें बंद रखेंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन के विरोध में रोज एक घंटा दुकानें बंद रखेंगे व्यापारी
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
कांगड़ा फटाफट
शाहपुर में फोरलेन के विरोध में प्रदर्शन करते हुए प्रभावित और व्यापारी।
- फोटो : Kangra
Link Copied
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर में प्रस्तावित फोरलेन का फिर से विरोध शुरू हो गया है। बुधवार को फोरलेन के विरोध में शाहपुर के व्यापारियों ने प्रदर्शन कर एसडीएम शाहपुर को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने फैसला लिया कि सुबह 9 से 10 बजे तक एक घंटा अपनी दुकानें व व्यापारिक संस्थान बंद रखेंगे। फोरलेन प्रभावितों ने ऐलान किया है कि उनका यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है।
विज्ञापन
फोरलेन संघर्ष समिति ने सरकार से एक बार फिर से पुनर्विचार कर शाहपुर बाजार को बचाने के लिए बाईपास या फ्लाईओवर का निर्माण करवाने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण से शाहपुर बाजार पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। कई लोग ऐसे हैं जो कई पीढ़ियों से यहां दुकानें कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। कई लोगों ने अपनी जीवनभर की जमापूंजी से मकान व दुकानें बनाए हैं, जो पूरी तरह से खत्म हो जाएंगे। अधिकतर लोगों पर बैंकों का लाखों रुपये का ऋण है और फोरलेन निर्माण से सब कुछ तबाह हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार मुआवजा भी बहुत कम दे रही है। इस मुआवजे से न तो नई जगह जमीन खरीदी जा सकती है और न ही भवन व दुकानों का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शाहपुर के व्यापारी अब तब तक आंदोलन करेंगे, जब तक उनकी मांगों को नहीं मान लिया जाता। इस दौरान शाहपुर व्यापार मंडल और फोरलेन प्रभावितों ने फोरलेन संघर्ष समिति का गठन किया। डॉ. श्रीकांत लगवाल को अध्यक्ष और राजीव महाजन को महासचिव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।