{"_id":"6810d9bc4582762cd20b2d82","slug":"after-the-weather-departments-warning-wheat-harvesting-is-in-full-swing-in-palampur-kangra-news-c-95-1-ssml1021-175170-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मौसम विभाग की चेतावनी के बाद पालमपुर में गेहूं की कटाई जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मौसम विभाग की चेतावनी के बाद पालमपुर में गेहूं की कटाई जोरों पर
Wed, 30 Apr 2025 07:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 30 Apr 2025 07:20 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर के मैंझा में गेंहू की फसल की कटाई करते किसान। -संवाद
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर में इन दिनों खेतों में गेहूं की कटाई का कार्य तेजी से चल रहा है। किसान सुबह से देर शाम तक अपने खेतों में जुटे हैं और फसल को सुरक्षित करने की होड़ लगी हुई है।
दरअसल, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए एक मई से क्षेत्र में बारिश की संभावना जताई है, जिसे देखते हुए किसानों ने एहतियातन समय से पहले ही फसल काटने का निर्णय लिया है। कई इलाकों में मशीनों की मदद से कटाई का काम चल रहा है तो कहीं मजदूरों की सहायता ली जा रही है।
किसानों का कहना है कि अगर बारिश से पहले फसल सुरक्षित नहीं की गई, तो कटाई के बाद फसल के भीगने या नुकसान की आशंका है। ऐसे में वे हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि मौसम बिगड़ने से पहले अनाज को खलिहानों तक पहुंचा दिया जाए।