फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   After the protest, the traffic on the service lane is closed, now the road will be smoothed after repair

Kangra News: विरोध के बाद सर्विसलेन पर यातायात बंद, अब मरम्मत के बाद ही सुचारू होगी सड़क

Tue, 27 Feb 2024 01:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
After the protest, the traffic on the service lane is closed, now the road will be smoothed after repair
जसूर (कांगड़ा)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कारोबारी एवं जंक्शन स्थल जसूर में बीते दो वर्ष से फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। यहां पर फ्लाईओवर ब्रिज के पिलर नंबर 6 से 10 तक के साथ गुजर रही सर्विसलेन सड़क को अब मरम्मत के बाद ही खोला जाएगा। इस लेन को खोलने से धूल से कारोबारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इस विरोध के चलते सोमवार को इस सड़क पर यातायात बंद कर दिया गया और कंपनी की ओर से इसे ठीक करने के बाद ही यातायात शुरू करने का भरोसा दिया गया है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि संबंधित कंपनी के प्रमुख अधिकारी ने व्यापार मंडल को गत सप्ताह भरोसा दिया था कि इसे ठीक करने से पहले यातायात के लिए नहीं खोला जाएगा, लेकिन इस आश्वासन के बावजूद दो दिन पूर्व इस सर्विसलेन सड़क, जो कि बाजार के कारोबारी परिसरों के साथ गुजरती है, उसे खोल दिया गया। उन्होंने व्यापार मंडल और मार्केट वेलफेयर कमेटी को इस बारे अवगत करवाया है। इस मामले का संज्ञान लेकर इन संगठनों द्वारा संबंधित कंपनी और प्रशासन को अल्टीमेटम दिया गया कि सड़क ठीक किए बिना यातायात बहाल न किया जाए, वरना लोग सड़कों पर उतर कर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। इस विरोध के चलते सोमवार को इस कथित सड़क पर यातायात बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


सड़क को ठीक किए बिना यातायात चालू करने का मामला कंपनी और राष्ट्रीय सड़क प्राधिकरण से उठाया गया है, जिस पर उन्होंने आगामी दो दिन के भीतर सड़क को ठीक करने के बाद ही यातायात शुरू करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गुरुसिमर सिंह, एसडीएम नूरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed