फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   After India, craze for New Zealand-Australia match was seen

Kangra News: भारत के बाद न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया मैच की दिखी दीवानगी

Sun, 29 Oct 2023 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 29 Oct 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
After India, craze for New Zealand-Australia match was seen
धर्मशाला। एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में शनिवार को आईसीसी क्रिकेट विश्वकप के सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया मैच को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का जूनुन भारत के मैच के जितना ही देखने को मिला। स्टेडियम के बाहर का दौरा कर संवाददाता ने पाया कि सुबह सात बजे से ही धर्मशाला के कच्चहरी अड्डे में क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई हैं। उत्साह इतना अधिक है कि एक-डेढ़ बजे तक भी दर्शक स्टेडियम में प्रवेश करते रहे। यही नहीं दूसरी पारी में जैसे ही दर्शकों को कहीं से टिकट या पास मिला तो वे भी दूसरी पारी देखने के लिए स्टेडियम पहुंचते दिखे।
विज्ञापन


यही नहीं विदेशी क्रिकेट प्रेमियों सहित स्थानीय दर्शकों और बाहरी राज्यों के क्रिकेट प्रेमी भी मैच को लेकर काफी उत्सुक दिख रहे हैं। क्रिकेट प्रेमी आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की टी-शर्ट पहनकर स्टेडियम की ओर रुख करते नजर आए। वहीं स्टेडियम के एंट्री गेट पर पुलिस प्रशासन की ओर से पूरी मुश्तैदी के साथ दर्शकों की जांच करने के बाद उन्हें स्टेडियम के अंदर जाने की इजाजत दी गई।
विज्ञापन



ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मैच में भी दिखे कोहली के प्रशंसक
मैच में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली को लेकर दर्शकों में क्रेज सिर चढ़ कर बोला। भारतीय क्रिकेट फैन विराट कोहली की टी-शर्ट पहनकर चेहरे पर तिरंगा बनाकर स्टेडियम में प्रवेश करते दिखे। वहीं मैच के लिए कुछ दर्शक भारतीय झंडे के साथ नीले रंग की भारत की जर्सी में भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर सुबह ही लगना शुरू हो गया जाम
मैच को लेकर सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया। सुबह के समय मैच शुरू होने के कारण क्रिकेट प्रेमियों और स्थानीय लोगों की गाड़ियां लंबी कतारों में सड़कों पर दौड़ीं। इसके चलते राहगीरों और वाहन चालकों को भी काफी हद तक परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात को समय-समय पर बहाल किया जाता रहा। आलम यह रहा कि 12 बजे तक पुलिस मैदान की पार्किंग पूरी तरह पैक हो गई।


स्टेडियम के बाहर एक-दूसरे से टिकट मांगते नजर आए दर्शक

धर्मशाला में आयोजित आखिरी मैच के लिए जिन क्रिकेट प्रेमियों के पास टिकट नहीं था, वे स्टेडियम के बाहर एक-दूसरे से टिकट मांगते नजर आए। मैच का क्रेज इतना था कि क्रिकेट प्रेमी क्रिकेट के लिए दोगुने पैसे देने को भी तैयार दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed