फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Affected people sitting on hunger strike to protest against Gaggal airport expansion

Kangra News: गगल एयरपोर्ट विस्तार के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रभावित

Mon, 11 Mar 2024 02:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 11 Mar 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Affected people sitting on hunger strike to protest against Gaggal airport expansion
गगल (कांगड़ा)। कांगड़ा हवाई अड्डा के विस्तारीकरण के विरोध में रविवार को एक बार फिर एयरपोर्ट विस्तारीकरण संघर्ष समिति अपनी मांगों और एयरपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर उग्र हो गई है। समिति के पदाधिकारी ग्रामीणों के साथ एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठे। भूख हड़ताल में एयरपोर्ट विस्तारीकरण संघर्ष समिति के साथ चौधरी फाउंडेशन, हिमाचल प्रदेश गुरु रविदास सभा गगल और व्यापार मंडल के सदस्य शामिल रहे। भूख हड़ताल में उपस्थित सभी लोगों ने एक ही स्वर में कहा कि पहले तो गगल एयरपोर्ट का विस्तारीकरण मंजूर नहीं है। इसके लिए चाहे हमें कुछ भी क्यों न करना पड़े। एयरपोर्ट का विस्तारीकरण बंद किया जाए।
विज्ञापन

उधर, विधायक पवन काजल ने भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों को जूस पिलाकर उनकी भूख हड़ताल तुड़वाई। विधायक ने कहा कि वह हमेशा से गगल हवाई अड्डे के विस्तार के विरोध में हैं। इस मौके गगल व्यापार मंडल के प्रधान देवेंद्र कोहली, इच्छी के पूर्व प्रधान विजय चौधरी, विजय वाड़ी, नवीन कुमार, अरुण कुमार, हरीश कटोच, सत प्रकाश चोटानी, रोशन लाल, रंजीत, विजय सरोच, मदन लाल, सुभाष मलोच, विजय मलोच, सुनील दत्त, सुनील चोटानी, सोनू चोटानी, राजू छोटानी, मदन लाल, कुलदीप चौधरी, प्रदीप, दीपक रेखा, वंदना भरारिया, अनिल, जीवन लता, पवन, रजनीश मोना, हंस राज, वेद चोट्तानी और विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


क्या बोले लोग
- एयरपोर्ट विस्तारीकरण संघर्ष समिति के अध्यक्ष रजनीश मोना ने कहा कि यह भूख हड़ताल एयरपोर्ट विस्तारीकरण के विरोध में की गई। हम सरकार को एक भी इंच जगह नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गुरु रविदास महासभा के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश चंद भाटिया ने कहा कि कई बार गगल एयरपोर्ट के बारे में प्रशासन और प्रदेश सरकार को पत्र लिख अवगत करवाया है, लेकिन सरकार ने इसका कोई जवाब नहीं दिया है। जितना पैसा सरकार गगल एयरपोर्ट के लिए खर्च रही है, उससे आधे पैसों में किसी और जगह पर एयरपोर्ट बन जाएगा।
- गुरु रविदास महासभा के प्रधान कमल सरोच ने कहा कि गग्गल एयरपोर्ट का विस्तारीकरण हमें किसी भी सूरत पर मंजूर नहीं है। क्योंकि इस एयरपोर्ट को किसी और जगह ले जाया जाए। वहां पर बड़ा एयरपोर्ट बनाया जाए। सरकार को पहले भी कई जगह एयरपोर्ट बनाने के लिए दिखाई है।

- विजय मलोच ने कहा कि हम पुरखों की जमीन को किसी भी सूरत नहीं छोड़ेंगे। इस इसके लिए हमें चाहे कोई भी रणनीति क्यों न करनी पड़े। एयरपोर्ट के विस्तार से हजारों लोग प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed