फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Advanced CCTV camera network to be installed in Palampur: DSP

पालमपुर में स्थापित होगा उन्नत सीसीटीवी कैमरा नेटवर्क : डीएसपी

Sun, 07 Dec 2025 01:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Advanced CCTV camera network to be installed in Palampur: DSP
पालमपुर (कांगड़ा)। रोटरी क्लब पालमपुर ने नशा मुक्त समाज जागरूकता सेमिनार का आयोजन रोटरी कार्यालय में किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि डीएसपी लोकेंद्र सिंह नेगी ने युवाओं को नशे की कुरीति से बचाने और समाज में जागरूकता फैलाने पर विचार साझा किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी अध्यक्ष अजय सूद ने की, जबकि संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी सचिव राघव शर्मा और रोटरी अगेंस्ट ड्रग के चेयरमैन चंद्रशेखर सिंह ने निभाई। डीएसपी लोकेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि नशा उन्मूलन में रोटरी क्लब और सामाजिक संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। पुलिस प्रशासन के सहयोग से इन संगठनों की भागीदारी ही नशामुक्त समाज निर्माण का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि जब प्रशासन, संस्थाएं और समुदाय मिलकर कार्य करते हैं तो नशे जैसी गंभीर चुनौती का प्रभावी समाधान संभव है। डीएसपी नेगी ने यह भी बताया कि नशा पकड़ने और रोकथाम के मामलों में पालमपुर कांगड़ा जिले में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने बताया कि पालमपुर में शीघ्र उन्नत सीसीटीवी कैमरा नेटवर्क स्थापित किया जाएगा, जिससे नशा दुरुपयोग रोकथाम और अपराध नियंत्रण को और मजबूती मिलेगी। डीएसपी नेगी ने जोर देकर कहा कि माता-पिता की भूमिका नशा रोकथाम की नींव है और घर में संवाद बढ़ाना आवश्यक है। इससे पूर्व रोटरी अध्यक्ष अजय सूद, सचिव राघव शर्मा व वरिष्ठ रोटेरियन सुरेश वासुदेवा ने मुख्य अतिथि का हार्दिक स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed