फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Advance booking started in hotels of Dharamshala for ODI match

Kangra News: वनडे मैच को लेकर धर्मशाला के होटलों में एडवांस बुकिंग शुरू

Tue, 09 Jun 2026 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 09 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Advance booking started in hotels of Dharamshala for ODI match
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के स्टेडियम धर्मशाला में 13 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच प्रस्तावित एकदिवसीय क्रिकेट मैच को लेकर पर्यटन नगरी में उत्साह बढ़ने लगा है। मैच से पहले ही धर्मशाला के होटलों में एडवांस बुकिंग का दौर शुरू हो गया है। होटल कारोबारियों के अनुसार कई होटलों में करीब 50 फीसदी कमरे पहले ही बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन

क्रिकेट प्रेमियों के साथ-साथ पर्यटक भी मैच के दौरान धर्मशाला पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं। होटल संचालकों का कहना है कि मैच वीकेंड पर होने के कारण अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। इससे पर्यटन और होटल कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

होटल एवं रेस्तरां एसोसिएशन से जुड़े कारोबारियों के अनुसार धर्मशाला, मैक्लोडगंज, भागसूनाग और नड्डी क्षेत्र के होटलों में लगातार बुकिंग संबंधी पूछताछ हो रही है। फिलहाल अधिकतर अग्रिम बुकिंग धर्मशाला के होटलों में हुई है लेकिन पर्यटन सीजन और वीकेंड के चलते मैच वाले दिन होटल, गेस्ट हाउस और होमस्टे पूरी तरह भरने की उम्मीद जताई जा रही है। कारोबारियों का मानना है कि मैच के दौरान टैक्सी सेवाओं, रेस्तरां, स्थानीय बाजारों और अन्य पर्यटन गतिविधियों से जुड़े व्यवसायों को भी अच्छा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल एवं रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला के महासचिव विवेक महाजन ने बताया कि भारत-अफगानिस्तान मैच को लेकर होटलों में अच्छी एडवांस बुकिंग हो रही है। वीकेंड और पर्यटन सीजन के चरम पर होने के कारण मैच के दिन धर्मशाला के अधिकांश होटल पूरी तरह पैक होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed