फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Adolescent girls in the district are showing no interest in HPV vaccination.

खास खबर :::: जिले में एचपीवी टीकाकरण में रुचि नहीं दिखा रहीं किशोरियां

Sat, 05 Sep 2026 01:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Adolescent girls in the district are showing no interest in HPV vaccination.
धर्मशाला। जिले में ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) वैक्सीन के बारे में किशोरियों में अपेक्षित उत्साह नजर नहीं आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की दो सितंबर तक की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 8452 किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 3092 किशोरियों का ही टीकाकरण हो पाया है। करीब 37 फीसदी लक्ष्य ही पूरा हुआ है। 63 फीसदी लक्ष्य अब भी बाकी है। 5360 किशोरियां अभी टीकाकरण से दूर हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में स्वास्थ्य खंडवार टीकाकरण की स्थिति में भी काफी अंतर है। नूरपुर स्वास्थ्य खंड में 826 के लक्ष्य के मुकाबले 573 किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है। यहां करीब 69 फीसदी लक्ष्य पूरा हुआ है। फतेहपुर में 700 में से 420 और थुरल में 87 में से 45 किशोरियों का टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, कुछ स्वास्थ्य खंडों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। नगराेटा बगवां में 789 के लक्ष्य के मुकाबले केवल 99, ज्वालामुुखी में 535 में से 88 और जयसिंहपुर में 517 में से 118 किशोरियों को ही टीका लगाया गया है। इंदौरा में 492 में से 126 तथा शाहपुर में 600 में से 142 किशोरियों का टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती टीकाकरण के बारे में फैली भ्रांतियों को दूर करना है। सोशल मीडिया पर एचपीवी वैक्सीन के संबंध में प्रसारित होने वाली भ्रामक जानकारियों का असर अभिभावकों और किशोरियों पर पड़ रहा है। इसके चलते कई लोग टीका लगवाने से परहेज कर रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग लोगों को एचपीवी संक्रमण और उससे बचाव के लिए वैक्सीनेशन के महत्व के बारे में जागरूक कर रहा है।

..............
एचपीवी टीका लगवाकर किशोरियों को सुरक्षित भविष्य दें। सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर ध्यान न दें। टीके के बारे में सही जानकारी स्वास्थ्य विभाग से लें और समय पर टीकाकरण करवाएं। अगर किसी व्यक्ति को कोई शंका है को जिन किशोरियों ने टीका लगवाया है उसने मिल सकते हैं। सरकार की ओर से किशोरियों को निशुल्क टीका लगाया जा रहा है ताकि भविष्य में उन्हें सर्वाइकल कैंसर से बचाया जा सके। -डॉ. ओमेश शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कांगड़ा
-------

जिले में एचपीवी टीकाकरण की खंडवार स्थिति
स्वास्थ्य खंड लक्ष्य टीकाकरण हुआ
भवारना 508 211
डाडासीबा 570 224
देहरा 477 188
फतेहपुर 700 420
गोपालपुर 574 260
इंदौरा 492 126
जयसिंहपुर 517 118
ज्वालामुखी 535 88
महाकाल 551 270
नगरोटा बगवां 789 99
नगरोटा सूरियां 531 187
नूरपुर 826 573
शाहपुर 600 142
थुरल 87 45
तियारा 695 141
कुल 8452 3092
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed