{"_id":"66ddf097357f5535b40a8884","slug":"additional-buses-will-be-provided-for-jwalamukhi-temple-on-navratri-kangra-news-c-95-1-ssml1021-146431-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ज्वालामुखी मंदिर के लिए नवरात्र पर लगेंगी अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ज्वालामुखी मंदिर के लिए नवरात्र पर लगेंगी अतिरिक्त बसें
Mon, 09 Sep 2024 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 09 Sep 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में 3 से 12 अक्तूबर तक होने जा रहे आश्विन माह के नवरात्र मेलों को लेकर रविवार को बैठक हुई। इस दौरान विधायक संजय रतन ने नवरात्र के दौरान अतिरिक्त बस सेवाएं भी उपलब्ध करवाई जाएं। मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों व फलों से सजाया जाएगा।
पुलिस के अलावा गृह रक्षक, अतिरिक्त सफाई कर्मचारी, अतिरिक्त सहायक कर्मचारी भी मंदिर न्यास द्वारा मंदिर के खर्चे पर बुलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी मंदिर की व्यवस्था में कुछ हद तक तो सुधार हुआ है, लेकिन अभी भी सुधार की बहुत गुंजाइश बाकी है। इसलिए सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मिलजुल कर सामूहिक प्रयास करें। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों से भी सुझाव आमंत्रित किया। उन्होंने दो टूक कहा कि ज्वालामुखी मंदिर के अधीन किसी भी छोटे मंदिर के रास्ते को बंद न किया जाए।
नवरात्रों में तीन दिन छठी, सप्तमी, अष्टमी को मंदिर दिन-रात खुला रखा जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके। मंदिर न्यास के सौजन्य से एक डॉक्टर मंदिर परिसर में उपलब्ध होगा, जो श्रद्धालुओं को निशुल्क दवाइयां आवंटित करेगा। माता के लंगर में व्रत वाले यात्रियों को भी फलाहार और अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध होंगे। बैठक मंदिर न्यास ज्वालामुखी की बैठक सहायक मंदिर आयुक्त एवं एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें मंदिर अधिकारी तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा, नगर परिषद ज्वालामुखी के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, मंदिर न्यास ज्वालामुखी के उपाध्यक्ष दिव्यांशु भूषण, मंदिर न्यास के सदस्य जितेश शर्मा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।