फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Action on illegal mining in Baijnath, challan issued to five

Kangra News: बैजनाथ में अवैध खनन पर कार्रवाई, पांच के कटे चालान

Sat, 15 Jun 2024 03:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 15 Jun 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Action on illegal mining in Baijnath, challan issued to five
बैजनाथ (कांगड़ा)। खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि कार्रवाई करने पहुंची विभागीय टीम के जाते ही दोबारा से धड़ल्ले से खनन शुरू हो जाता है। ऐसा ही एक मामला उपमंडल बैजनाथ में सामने आया। खनन निरीक्षक और पुलिस विभाग ने बैजनाथ की खड्डों में अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए चालान किए हैं। इस कार्रवाई के बाद भी खनन माफिया नहीं मान रहा है। खनन माफिया विभाग की टीम के जाते ही फिर खनन करने शुरू हो गया।
विज्ञापन


डीएसपी बैजनाथ अनिल शर्मा की अगुवाई में थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर और खनन निरीक्षक चुन्नी लाल के नेतृत्व में पूरे दलबल के साथ अवैध खनन पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया था। कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब पांच वाहनों पर शिकंजा कसते हुए उनके चालान किए। बैजनाथ के कथोग, चोंबू और चौबीन में यह अवैध खनन का कारोबार चल रहा था। उधर, खनन निरीक्षक चुन्नी लाल का कहना है कि आने वाले दिनों में विभाग की ओर से और सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ चालान किए जाएंगे। उन्होंने स्थानीय जनता से अपील की है कि वे ऐसे मामलों की सूचना में खनन और पुलिस विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed