फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Accused of torching two buses sent on five-day remand

Kangra News: पांच दिन की रिमांड पर भेजा दो बसों को आग लगाने का आरोपी

Mon, 10 Nov 2025 08:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 10 Nov 2025 08:51 AM IST
विज्ञापन
Accused of torching two buses sent on five-day remand
बैजनाथ (कांगड़ा)। एचआरटीसी (एचआरटीसी) और चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट (सीटीयू) की बसों को आग लगाकर जलाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी सुशांत को न्यायालय ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। भरवाना धार, तहसील पालमपुर निवासी सुशांत को पुलिस ने रविवार को जयसिंहपुर कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी सुशांत ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया कि उसने नशे की हालत में इन वारदातों को अंजाम दिया था। छह नवंबर को आरोपी सुशांत ने एचआरटीसी की कार्यशाला के बाहर तारापुरी बाजार में सड़क किनारे पार्क की गई निगम (एचआरटीसी) और सीटीयू की बसों को आग लगाकर जला दिया था।
विज्ञापन

इसके अलावा आरोपी ने एक निजी बस के शीशे भी तोड़े थे। पंडोल रोड पर उसने एक निजी पार्किंग में खड़े वाहन को भी जलाने का प्रयास किया था, लेकिन आग न लगने पर गाड़ी का शीशा तोड़कर मौके से भाग गया था। आरोपी की यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान कर पुलिस ने शनिवार को उसे हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस थाना प्रभारी यादेश ठाकुर ने बताया कि आरोपी सुशांत को न्यायालय ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस इस दौरान मामले को लेकर उससे विस्तृत पूछताछ करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed