फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Accident on Pathankot-Mandi Highway in Sungal of Panchrukhi, woman dies due to collision between military vehicle and scooter

Kangra News: पंचरुखी के सुंगल में पठानकोट-मंडी हाईवे पर हादसा, सैन्य वाहन और स्कूटी में टक्कर से महिला की मौत

Thu, 27 Jun 2024 05:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 27 Jun 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Accident on Pathankot-Mandi Highway in Sungal of Panchrukhi, woman dies due to collision between military vehicle and scooter
पंचरुखी (कांगड़ा)। थाना पंचरुखी के तहत सुंगल के पास सेना वाहन और स्कूटी में टक्कर से महिला की मौत हो गई। महिला अपने बेटे के साथ स्कूटी पर सवार होकर राष्ट्रीय राजमार्ग पठानकोट-मंडी पर जा रही थी कि सुंगल के पास यह हादसा पेश आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को महिला और उसका बेटा स्कूटी पर सामान की खरीदारी के लिए घर से पालमपुर की ओर से निकले थे कि कुछ दूरी पर वे सेना वाहन से टकरा गए। इसमें घायल महिला को पालमपुर के एक निजी अस्पताल में लाया गया, लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने महिला मीरा देवी (64) निवासी जंडपुर, डाकघर पढियारखर को मृत घोषित कर दिया। उधर, पंचरुखी थाना के प्रभारी नंद लाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेना के चालक से पूछताछ की जा रही है। जबकि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed