{"_id":"6383ab47cb0f61388a5a5bf5","slug":"accident-kangra-news-sml4291455110","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मैरा में ट्रक की चपेट में आकर जेबीटी शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मैरा में ट्रक की चपेट में आकर जेबीटी शिक्षक की मौत
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। पुलिस थाना जवाली के अधीन मैरा में ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में जेबीटी शिक्षक की मौत हो गई। वहीं, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। व्यक्ति की पहचान सुरिंद्र कुमार (45) पुत्र रघुवीर सिंह निवासी भगवाल (भरमाड़) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार सुरिंद्र कुमार राजकीय प्राथमिक पाठशाला थप्पल में बतौर जेबीटी शिक्षक कार्यरत है। शनिवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने मोटरसाइकिल एचपी 54सी-7918 पर अपने घर जा रहे थे। मैरा में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घायल को पठानकोट के एक निजी अस्पताल ले जाया गया वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।