फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   accident

20 फीट गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोग घायल

Thu, 13 Aug 2020 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
accident
मुल्थान (कांगड़ा)।बरोट-लोहारड़ी पोलिंग सड़क पर लोहारड़ी में एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केेंद्र पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मंडी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को एक आल्टो कार (एचपी-53बी-3198) लोहारड़ी के पास करीब 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस कार में पांच लोग सवार थे, हादसे में सभी घायल हुए हैं। मुल्थान पुलिस के मुताबिक आल्टो कार में चालक देवेंद्र कुमार पुत्र संत राम, रामलाल, रामकुमार, संदीप और आशा देवी सवार थे, जो कि इस हादसे में घायल हुए हैं। घायलों को बरोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। बरोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. आंकाक्षा ने कहा कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मंडी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं, हादसे की पुष्टि करते हुए मुल्थान चौकी प्रभारी मंगत राम ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed