फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ABVP roared in Dharamshala College for basic facilities

Kangra News: मूलभूत सुविधाओं के लिए धर्मशाला कॉलेज में गरजी एबीवीपी

Mon, 28 Jul 2025 09:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 28 Jul 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
ABVP roared in Dharamshala College for basic facilities
धर्मशाला महाविद्यालय में मांगों के लिए प्रदर्शन करते हुए एबीवीपी के कार्यकर्ता। संवाद
धर्मशाला। प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े राजकीय डिग्री कॉलेज धर्मशाला में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। एबीवीपी कॉलेज में पढ़ने आने वाले विद्यार्थी प्रदेश के विभिन्न जिलों से आते हैं, लेकिन यहां की जर्जर आधारभूत संरचना, टूटा-फूटा प्रवेश द्वार और गंदगी से भरे शौचालय देखकर निराश हो रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी छात्रों ने शौचालयों की सफाई और मरम्मत, मुख्य प्रवेश द्वार के नवीनीकरण और पुस्तकालय के सुधार की मांग उठाई। उनका कहना था कि कालेज में पढ़ाई के अनुकूल माहौल बनाने के लिए पुस्तकालय की मरम्मत और नई पुस्तकों की उपलब्धता भी आवश्यक है।
विज्ञापन

इकाई अध्यक्ष आयुष चौधरी ने कहा कि लंबे समय से बंद पड़े छात्र संघ चुनावों को जल्द से जल्द बहाल किया जाए, ताकि छात्र अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से अपनी आवाज उठा सकें। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कॉलेज प्रशासन और उच्च शिक्षा विभाग से शीघ्र कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कॉलेज में व्यवस्थाएं सुधारने के लिए प्रशासन जल्द कदम उठाए, वरना आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed