{"_id":"67a8fdefdd3ba78b8d0338c5","slug":"abhi-xi-kangra-won-the-super-eight-cricket-competition-kangra-news-c-95-1-ssml1020-164857-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अभि इलेवन कांगड़ा ने जीती सुपर एट क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अभि इलेवन कांगड़ा ने जीती सुपर एट क्रिकेट प्रतियोगिता
Mon, 10 Feb 2025 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। अभि इलेवन कांगड़ा ने काजू इलेवन जालग पालमपुर की टीम को हराकर सुपर एट क्रिकेट प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया। यह प्रतियोगिता अवाम संस्था की ओर से ग्रामीण विकास खेल एकता मैदान नोरा में आयोजित करवाई गई। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सुपर अभि इलेवन कांगड़ा टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए काजू इलेवन जालग पालमपुर टीम को 27 रन से पराजित कर खिताब पर कब्जा कर लिया। लगभग एक महीने तक चले इस टूर्नामेंट में जिला कांगड़ा की 64 टीमों ने भाग लिया।
समापन समारोह पर जिला परिषद सदस्य विनय ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहकर विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भुनेड़ पंचायत के प्रधान सोनू चौधरी, जसौर पंचायत प्रधान विकास विक्की, पत्रकार विनोद भावुक, कारोबारी तिलकराज, समाजसेवी अंकित चौधरी और अवाम संस्था के अध्यक्ष जग्गू नौरिया उपस्थित रहे।