फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A team of experts will review the monsoon damage and relief work today.

Kangra News: मानसून के नुकसान और राहत कार्यों आज जायजा लेगी विशेषज्ञों की टीम

Tue, 04 Nov 2025 06:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
A team of experts will review the monsoon damage and relief work today.
धर्मशाला। मानसून 2025 के दौरान हुई प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान और राहत कार्यों की समीक्षा के उद्देश्य से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की विशेषज्ञ टीम 4 नवंबर को जिला कांगड़ा का दौरा करेगी। यह जानकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) शिल्पी बेक्टा ने उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ टीम जिला के विभिन्न इलाकों में आपदा से हुए नुकसान का विस्तृत मूल्यांकन करेगी। इसके बाद उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें एनडीएमए के सेक्टोरल एक्सपर्ट्स जिला के विभिन्न विभागाध्यक्षों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। एडीएम ने कहा कि बैठक का उद्देश्य मानसून की आपदाओं के प्रभाव का मूल्यांकन कर राज्य स्तर पर समग्र रिपोर्ट तैयार करना है, ताकि भविष्य में आपदा प्रबंधन योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 4 नवंबर को फील्ड विजिट भी किया जाएगा, जिसके लिए सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित स्थानों पर उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विशेषज्ञ टीम को मौके पर ही आवश्यक जानकारी एवं तथ्य उपलब्ध करवाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed