फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A poster was made and a message was given to stay away from drugs.

Kangra News: पोस्टर बना नशे से दूर रहने का दिया संदेश

Tue, 21 Apr 2026 09:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
A poster was made and a message was given to stay away from drugs.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के धौलाधार परिसर-1 में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता लाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनएसएस, रेड रिबन क्लब और मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में “नशा मुक्ति संकल्प: स्वस्थ भारत से विकसित भारत” विषय पर पोस्टर मेकिंग एवं नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों सप्त सिंधु (देहरा), शाहपुर और धौलाधार के लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। धौलाधार परिसर से ही 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने कला के माध्यम से नशे के विरुद्ध कड़ा संदेश दिया। प्रतियोगिता का सफल संचालन एनएसएस समन्वयक डॉ. मलकीयत सिंह के मार्गदर्शन, डॉ. विवेक शर्मा और डॉ. भरत सिंह के संयोजन में हुआ।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. पूजा अवस्थी, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. नरेंद्र पांडेय और डॉ. कुलदीप कुमार शामिल रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को 23 अप्रैल को होने वाली विशेष कार्यशाला में कुलपति सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed