फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A mountain trail for trekkers will be developed in Bara Bhangal.

Kangra News: बड़ा भंगाल में ट्रैकर्स के लिए विकसित होगी माउंटेन ट्रेल

Thu, 22 Oct 2026 06:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 06:16 AM IST
विज्ञापन
A mountain trail for trekkers will be developed in Bara Bhangal.
धर्मशाला। कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में ट्रैकर्स की सुविधा के लिए माउंटेन ट्रेल विकसित की जाएगी। पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए 1.50 करोड़ रुपये की लागत का प्रस्ताव केंद्र सरकार की मंजूरी के लिए भेजा गया है। केंद्र से स्वीकृति मिलने के बाद इस योजना पर धरातल पर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

बड़ा भंगाल तक पहुंचने के लिए ट्रैकर्स को दुर्गम रास्तों पर दो से तीन दिन का समय लग जाता है। ऐसे में रास्ते में पड़ने वाले बेस कैंपों पर हट्स विकसित कर ठहरने की पुख्ता व्यवस्था करने की योजना है। इससे ट्रैकर्स को सफर में बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

इस परियोजना का खाका वन विभाग और वाइल्ड लाइफ विंग ने तैयार किया है। आवश्यक राशि पर्यटन विभाग उपलब्ध करवाएगा। क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और चुनौतीपूर्ण ट्रैक हर साल बड़ी संख्या में सैलानियों को आकर्षित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा स्थानीय स्तर पर होम स्टे पंजीकरण की योजना पर भी काम चल रहा है। अभी ट्रैकर्स स्थानीय ग्रामीणों के घरों में ठहरते हैं लेकिन पंजीकरण होने से उन्हें व्यवस्थित और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

--------
दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के लिए माउंटेन ट्रेल विकसित करने के लिए 1.50 करोड़ रुपये की लागत का एक प्रस्ताव केंद्र सरकार की स्वीकृति के लिए भेजा गया है। केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद अगली कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। योजना के तहत ट्रेकिंग रूट पर जहां-जहां बेस कैंप हैं, वहां ट्रैकर्स हट्स विकसित किए जाएंगे। -विनय धीमान, उपनिदेशक, पर्यटन विभाग, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed