{"_id":"6ad92258f872e748ae0b94d1","slug":"plans-underway-to-provide-permanent-space-for-street-vendors-in-dharamshala-kangra-news-c-95-1-kng1046-262647-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला में रेहड़ी-फड़ी धारकों को स्थायी ठिकाना देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला में रेहड़ी-फड़ी धारकों को स्थायी ठिकाना देने की तैयारी
Thu, 22 Oct 2026 02:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला ने शहर में रेहड़ी-फड़ी धारकों को व्यवस्थित करने की कवायद तेज कर दी है। इसके तहत धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम के बाहर सड़क से दूर, शीला चौक और मैक्लोडगंज को चिह्नित किया गया है। इसका उद्देश्य सड़क किनारे लगने वाली दुकानों से यातायात और पैदल चलने वालों को होने वाली परेशानी को खत्म करना है।
मैक्लोडगंज में पहले से बने वेंडिंग जोन के ऊपर एक अतिरिक्त मंजिल बनाने की भी योजना है। इससे पहले निगम मैक्लोडगंज और कोतवाली बाजार में वेंडिंग जोन स्थापित कर चुका है। संयुक्त आयुक्त चंद्रवीर सिंह ने बताया कि रेहड़ी-फड़ी धारकों के प्रतिनिधि चुनने के लिए टाउन वेंडिंग कमेटी के चुनावों की तैयारियां भी जारी हैं।
-- -- -- -
339 से 349 हैं पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी धारक
नगर निगम धर्मशाला क्षेत्र में पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी धारकों की संख्या करीब 339 से 349 के बीच है। इन्हें चरणबद्ध तरीके से चिह्नित नए स्थानों और विस्तारित वेंडिंग जोन में शिफ्ट कर स्थायी कारोबार उपलब्ध कराया जाएगा।