फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   50 percent of the at-risk population will be screened for TB within 45 days.

Kangra News: 45 दिनों में 50% जोखिमग्रस्त आबादी की होगी साय-टीबी जांच

Thu, 22 Oct 2026 02:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
50 percent of the at-risk population will be screened for TB within 45 days.
धर्मशाला। जिले में सभी स्वास्थ्य खंडों को 45 दिनों के भीतर चिह्नित जोखिमग्रस्त आबादी के कम से कम 50 प्रतिशत लोगों की साय-टीबी जांच सुनिश्चित करने का लक्ष्य दिया गया है। जिन खंडों में जांच की रफ्तार धीमी है, वहां प्राथमिकता के आधार पर विशेष शिविर और सघन जांच गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

साय-टीबी (सीवाई-टीबी) जांच एक आधुनिक स्किन टेस्ट है जिसका उपयोग शरीर में टीबी के संक्रमण का पता लगाने के लिए किया जाता है।
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत यह कदम राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के अंतर्गत उठाया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 17 अक्टूबर को सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों (बीएमओ) को समयबद्ध कार्ययोजना लागू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यह निर्देश 16 सितंबर की राज्य स्तरीय समीक्षा और 15 अक्टूबर को धर्मशाला में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद जारी किए गए हैं। टीबी से बचाव की दवा शुरू करने से पहले सक्रिय टीबी रोग की जांच अनिवार्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, टीबी उन्मूलन अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने खंड चिकित्सा अधिकारियों को नियमित समीक्षा बैठकों के जरिए जांच, दवा की उपलब्धता और उपचार प्रक्रिया की सख्त निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

--------
पारिवारिक संपर्कों के आंकड़े
जिले में टीबी मरीजों के कुल 2,374 पारिवारिक संपर्कों की पहचान की गई है। इनमें से 2,208 सदस्य टीबी से बचाव की दवा ले रहे हैं। 39 संपर्कों का सक्रिय टीबी के लिए इलाज चल रहा है। 127 सदस्य अभी दवा नहीं ले रहे हैं। जिले में दवा का कवरेज 95 प्रतिशत है लेकिन प्रति फेफड़े के टीबी मरीज औसतन 1.9 पारिवारिक संपर्कों की ओर से दवा लेना यह दर्शाता है कि संपर्कों के सत्यापन और पहचान को और मजबूत करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed